2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस्मफरोशी के आरोप में साउथ की ये मशहूर एक्ट्रेस हुई गिरफ्तार, प्राइवेट रिजॉर्ट में हुआ भंडाफोड़

पुलिस ने चर्चित तमिल सीरियल वानी रानी की एक्ट्रेस संगीता को चेन्नई के पानायुर स्थित एक प्राइवेट रिजॉर्ट से चल रहे देह व्यापार के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 12:03 PM IST

South Actress Sangeetha

South Actress Sangeetha

चेन्नई पुलिस ने साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री को जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चर्चित तमिल सीरियल 'वानी रानी' की एक्ट्रेस संगीता को चेन्नई के पानायुर स्थित एक प्राइवेट रिजॉर्ट से चल रहे देह व्यापार के धंधे में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मशहूर अभिनेत्री का पूरा नाम संगीता बालन है।

पुलिस को मिली थी देहव्यापार की सूचना

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक जांच में पता चला है कि रिजॉर्ट में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे में कई युवा अभिनेत्रियां शामिल पाई गईं। संगीता उनमें से जाना-माना चेहरा हैं और तमिल ऑडियंस में काफी लोकप्रिय मानी जाती हैं। संगीता 'वानी रानी' के अलावा और भी धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। बता दें कि पुलिस को रिजॉर्ट में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने रिजॉर्ट में छापेमारी कर दी। पुलिस की छापेमारी में सामने आया कि रिजॉर्ट में एक नहीं, कई अभिनेत्रियां घिनौने काम में शामिल थीं। पुलिस ने अभिनेत्री के साथ सुरेश नाम के एक शख्स को भी दबोचा है। पुलिस के अनुसार तीन युवा अभिनेत्रियों को इस दलदल से छुड़ाया भी गया।

फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं अभिनेत्री
अभिनेत्री संगीता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने करुप्पू रोजा नाम की फिल्म से डेब्यू किया था।संगीता 1996 से अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं। संगीता ने मशहूर टीवी अदाकारा साक्षी शिवा, कलाकार वेंकट, श्रीकुमार, गुहान शानमुगम और मानस चावली जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। संगीता टीवी के मशहूर धारावाहिकों चेल्लामे समेत कई और में नजर आ चुकी हैं। संगीता मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम के साथ भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान में सन टीवी पर दिखाए जाने वाले धारावाहिक वानी रानी में संगीता सहायक कलाकार की भूमिका में हैं


इससे पहले भी कई एक्ट्रेस फंसी है देहव्यापार में

बताते चलें कि संगीता ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं है जो देहव्यापार के धंधे में शामिल होने आरोप में गिरफ्तार हुईं हैं, पहले भी कई हीरोइनें इस दलदल में फंस चुकी हैं। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा, श्वेता प्रसाद बसु, मिष्टी मुखर्जी, कन्नड़ अभिनेत्री यमुना, भुवनेश्वरी, तेलुगू अभिनेत्री सायरा बानू, तमिल एक्ट्रेस ऐश अंसारी, तेलुगू अभिनेत्री नीतू अग्रवाल, दिव्या श्री, तमिल अभिनेत्री कैरोलीन मारिया असन के पर जिस्मफरोशी में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं।