
केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 को लागू कर दिया है। साउथ सुपरस्टार और तमिझा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष थलापति विजय का कानून लागू होने पर रिएक्शन सामने आया है।
एक्टर थलापति विजय ने तमिल भाषा में एक स्टेंटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, “एक ऐसे वक्त में, जबह देश के सभी नागरिक सामाजिक समरसता के साथ रह रहे हैं, नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 (CAA) जैसा कोई कानून लागू हो ये मंज़ूर नहीं।” बयान में थलापति विजय ने तमिलनाडु सरकार से अपील की है कि वो इस बात को सुनश्चित करें कि ये कानून उनके राज्य में लागू न हो।
चार साल पहले नागरिकता (संशोधन) कानून 2019 (CAA) संसद से पास हुआ था, लेकिन इसे अभी लागू किया गया है। इस कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता मिल सकेगी। हालांकि विजय थलापति केंद्र के इस कानून को लागू करने से खुश नहीं हैं।
आपको बता दें कि अपनी राजनैतिक पार्टी के ऐलान के बाद से थलापति विजय का ये पहला बयान है। पिछले महीने 2 फरवरी को विजय ने राजनीति में आने का ऐलान किया था और अपनी नई पार्टी भी बनाई थी।
Updated on:
13 Mar 2024, 4:36 PM IST
Published on:
13 Mar 2024, 4:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.