वैसे अगर देखा जाए तो आज के समय में लोग की ज्यादातर रुख साउथ की फिल्मों की तरफ बढ़ता जा रहा है. जैसे कि हाल में 'RRR' रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. इसके अलावा 'KGF Chapter 2' रिलीज होने जा रही है, जिसके लिए फैंस काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को साउथ की फिल्म और स्टोरीलाइन काफी पसंद आती है. इसके अलावा अब धीरे-धीरे बॉलीवुड स्टार्स भी साउथ की फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं.