11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jana Nayagan: थलपति विजय की लास्ट मूवी का फर्स्ट लुक जारी, नाम होगा ‘जन नायकन’

Thalapathy Vijay Last Film: तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। इसके साथ ही इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ये आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jaiprakash Gupta

•

Updated: 26 Jan 2025, 3:57 PM IST

Thalapathy Vijay last film Jana Nayagan first look out

Jana Nayagan First Look: थलपति विजय के फैंस लिए खुशबरी आई है। सुपरस्टार विजय की अंतिम फिल्म, जिसे पहले थलापति 69 कहा जा रहा था उसे उसका नाम मिल गया है। साथ ही ये उस मूवी से विजय का फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है।

राजनीति में पूरी तरह से उतरने से पहले ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है, जिसका नाम जन नायकन है। फिल्ममेकर्स ने ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिल्म के पहले पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: Krrish 4 का इंतजार कर रहे फैंस को लगा तगड़ा झटका? टल सकती है ऋतिक रोशन की मूवी की रिलीज डेट

थलपति विजय की आखिरी फिल्म

फिल्म जन नायकन एक ऐतिहासिक परियोजना है। इस फिल्म का पहला लुक पोस्टर जन नायकन के सार को दर्शाता है, जिसमें अभिनेता विजय एक ऊंचे मंच पर आत्मविश्वास से खड़े होकर, समर्थकों की एक उत्साहित भीड़ के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री की ‘दिल्ली फाइल्स’ का टीजर रिलीज, परेशान से दिखे मिथुन चक्रवर्ती

जन नायकन का फर्स्ट लुक 

ये फैंस के साथ उनके अद्वितीय संबंध का प्रतीक है। आधिकारिक रूप से घोषणा साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा-जन नायकन,थलपथी 69 फर्स्ट लुक।

जन नायकन के डायरेक्टर 

फिल्म जन नायकन के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं, जो अपनी मनोरंजक कहानियों से दर्शकों को बांधे रखने की अपनी क्षमता के लिए फेमस हैं। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण ने किया है। सह-निर्माता जगदीश पलानीसामी और लोहित एन. के हैं। 

जन नायकन स्टारकास्ट 

रॉकस्टार अनिरुद्ध इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। जन नायकन की कहानी कथित तौर पर विजय को "लोकतंत्र के मशाल वाहक" के रूप में चित्रित करती है। फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज भी शामिल हैं।