
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (फोटो सोर्स: indiaglitz_tamil के इंस्टाग्राम द्वारा)
Vijay victory trend: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रही हैं। थलापति विजय की पार्टी TVK की तमिलनाडु चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद से ही फैंस एक बार फिर तृषा और विजय के रिश्ते को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया हैं। इसी बीच, तृषा की एक पुरानी सगाई टूटने की कहानी और शादी को लेकर उनके बेबाक विचार भी वायरल हो रहे हैं।
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने जनवरी 2015 में चेन्नई के फेमस बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई की थी। ये खबर उस समय पूरी इंडस्ट्री और फैंस के लिए एक बड़ी सरप्राइज थी, लेकिन सगाई के कुछ ही महीनों बाद अनबन की खबरें आने लगीं और तृषा ने सोशल मीडिया पर खुद ये ऐलान किया कि वो सिंगल हैं। बता दें, सगाई टूटने की एक बड़ी वजह ये बताई गई कि तृषा से एक्टिंग करियर छोड़ने को कहा गया था, जो उन्हें मंजूर नहीं था। हालांकि तृषा ने इस बात की पुष्टि कभी नहीं की।
तृषा कृष्णन ने शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बेहद परिपक्व और साहसी बात कही। उन्होंने कहा कि वो दिखावे की या नाखुश शादी में रहने के बजाय अकेले रहना पसंद करेंगी। उनका कहना था कि वो तलाक में यकीन नहीं रखतीं इसलिए जब तक पूरा यकीन न हो कि वो किसी के साथ पूरी जिंदगी खुशी से बिता सकती हैं, तब तक शादी नहीं करेंगी।
इतना ही नहीं, विजय की राजनीतिक जीत के बाद चुनाव नतीजों वाले दिन तृषा का उनके घर जाना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। दोनों की पुरानी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और हाल के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक साथ दिखने ने अफवाहों को और हवा दे दी है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन पर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें, 85 करोड़ रुपये की नेट वर्थ के साथ तृषा आज भी साउथ सिनेमा की सबसे टैलेंटेड और स्वतंत्र विचारों वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
Updated on:
06 May 2026 04:42 pm
Published on:
06 May 2026 04:21 pm
बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
