Naresh Meena: टोंक। समरावता में विधानसभा उपचुनाव में हुई हिंसा के मामले में सोमवार को नरेश मीणा की एससी, एसटी कोर्ट में वारंट पेशी हुई। इस मामले में चार्ज बहस के आदेश जारी नहीं हुए। जबकि राज्य सरकार की ओर से गत दिनों नियुक्त किए विशेष लोक अभियोजक रामवतार सैनी ने भी कोर्ट को लिखित में दिया है कि गत 16 जून को ही अपनी बहस पूरी कर ली है। उन्होंने कहा था कि चार्ज बहस का आदेश सुनाया जाए। न्यायाधीश ने अगली सुनवाई की तारीख 9 जुलाई दी है।