बता दें, यह मामला 13 नवंबर 2024 को समरावता गांव में हुआ था, जब नरेश मीणा ने कथित तौर पर एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें पथराव, आगजनी और पुलिस के साथ झड़प हुई थी। नरेश मीणा ने मतदान में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए एसडीएम पर यह हमला किया था।