बता दें, मार्बल के चूरे और मिट्टी को मिलाकर नकली DAP, SSP और पोटाश तैयार किया जा रहा था। खेतों और गोदामों में बनी अवैध फैक्ट्रियों में हजारों ब्रांडेड नामों के खाली कट्टे, फर्जी लेबल, और मशीनरी मिली। खाद को इफको, आईपीएल जैसी ब्रांडों के नाम पर पैक किया जा रहा था। इन कट्टों को गांवों में किसानों को बेचने की तैयारी चल रही थी।