
पुलिस पर हमला व मारपीट करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
निवाई. पुलिस ने गुरुवार को पुलिस पर हमला Attack on police करने वाले आरोपी को छुड़ाने एवं पुलिस के साथ मारपीट करने वाले बजरी तस्कर Gravel smuggler सुरेश मीणा को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी Station Incharge बनवारीलाल मीणा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी कि बाढ गांव में पुलिस टीम पर हमला Attack on police team करने एवं आरोपियों को छुड़ाने वाला मुख्य आरोपी सुरेशकुमार मीणा कोटा से ट्रक लेकर जयपुर की ओर आ रहा है, जो गुन्सी चैक पोस्ट Check post से पहले खड़ा है।
इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर गुंसी के समीप सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार पुत्र केसरलाल मीणा सहित मामले में 21 अभियुक्त है, शेष फरार है। पुलिस द्वारा उनके घरों पर लगातार दबिश देकर तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मूण्डिया गांव के समीप बाढ़ गांव में गत दिनों सुबह बजरी तस्करों ने स्थानीय पुलिस पर लाठी एवं पत्थरों से हमला बोल दिया था जिससे थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
गत दिनों हुई घटना के मामले में थाना प्रभारी Niwai Sadar police बीएल मीणा का कहना है कि सदर थाना प्रभारी मुकेश यादव ने सूचना दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ललवाड़ी मोड़ से दो-तीन बजरी gravel mining के डंपर एवं ट्रक तिरपाल लगे हुए जयपुर की ओर जा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी बीएल मीणा मय जाप्ता ललवाड़ी मोड़ पर पहुंचे।
वहां से एक ट्रक निकला, जिसको रुकवाने पर वह नहीं रुका। पुलिस पीछा करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मुंडिया गांव पहुंच गए। मुंडिया से चालक ट्रक को बाढ़ गांव में ले गया, जिसका पीछा करते हुए पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक एवं एक अन्य को पकड़ लिया था।
इस दौरान पुलिस की जीप के पीछे बजरी तस्करों की रैकी करने वालों की जीप भी पहुंच गई, जिसमें तीन-चार युवक बैठे हुए थे। उन्होंनेे पुलिस की जीप के पीछे उनकी जीप खड़ी कर दी, जिससे पुलिस की जीप निकल नहीं पाई।
सामने से करीब एक दर्जन लोगों व महिलाओं ने लाठियों व पत्थरों से पुलिस पर हमला कर दोनों आरोपियों को छुड़ा ले गए थे। इसमें थानाधिकारी बीएल मीणा, कांस्टेबल जितेन्द्र, रुपनारायण व कजोड़ के चोट आई थी।
इस दौरान ट्रक चालक ट्रक को वापस स्टार्ट करके भगाकर ले गया, जिसका पुलिस ने पीछा करते हुए दस किमी दूर बड़ली की ढाणी में ट्रक रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि हमले में महिलाएं नहीं होती तो वह मात नहीं खाते। उन्होंने बताया कि पथराव में महिलाएं आगे एवं पुरुष पीछे थे।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi news
Published on:
28 Jun 2019 05:50 pm
