
सडक़ दुर्घटना में परिचालक सहित आधा दर्जन से अधिक की मौत, आगरा-कन्नौज के बीच हुआ बस हादसा
टोडारायसिंह. क्षेत्र के पंवालिया निवासी एक युवक की आगरा-कन्नौज के बीच सडक़ दुर्घटनाroad accident में मौत हो गई। मृतक पंवालिया निवासी धर्मराज (20) पुत्र रामधन चौधरी है।
परिजनों के अनुसार धर्मराज वोल्वो बस में परिचालक (खलासी) था। वह साथी चालक बनकाखेड़ा निवासी राजू के साथ वोल्वो बस Volvo Bus में काम करता था।
शनिवार तडक़े आगरा-कन्नौज Agra-Kannauj के बीच वोल्वो बस अचानक दुर्घटनाग्रस्त Crashed हो गई, जिसमें धर्मराज समेत बस Bus में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियों की मौत Passenger killed हो गई तथा करीब डेढ़ दर्जन सवारियां भी घायल Injured हो गई।
घायलों में बनकाखेड़ा निवासी राजू नामक बस चालक Bus driver भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार तडक़े सुबह धर्मराज वोल्वो बस में सफर के दौरान केबिन में सो रहा था।
read more:death : बलात्कार के आरोप की धमकी सुन युवक के सीने में हुआ दर्द , मौत
इसी बीच चालक के नींद Sleep में होने से फिरोजाबाद Firozabad के निकट अचानक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें धर्मराज की मौत हो गई, पोस्टमार्टम Post mortem के बाद रविवार सुबह धर्मराज का शव उसके पैतृक गांव पंवालिया लाया गया। जहां शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, बस चालक राजू का जयपुर Jaipur में इलाज चल रहा है।
सडक़ दुर्घटना में चार युवक घायल
टोडारायसिंह. जयपुर से बीसलपुर घूमने आए बाइक सवार चार युवक लौटने के दौरान आईटीआई के निकट सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें दो युवको को रैफर किया गया।
पुलिस के अनुसार बाइक सवार घायल युवक झुग्गी झौपड़ी खातीपुरा जयपुर निवासी अशोक पुत्र कैलाश बणजारा, दीपू पुत्र शेरसिंह, राहुल पुत्र अनेक सिंह व जयसिंह पुत्र कल्याण सिंह है।
चारों युवक जयपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर बीसलपुर घूमने आए थे। बीसलपुर से जयपुर लौटते समय टोडारायसिंह-मालपुरा मार्ग पर आईटीआई श्रीनगर के निकट अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गए, जिससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गए।
चारों को टोडारायसिंह सामुदायिक चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अशोक व दीपू को टोंक रैफर किया है। शेष का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
tonk News in Hindi, Tonk Hindi news
Published on:
01 Jul 2019 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
