12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल टावर से बैट्रियां चुराने के मामले में पुलिस ने दो जनों को लिया हिरासत में, चोरी की कई वारदातें खुलने की है आशंका

मोबाइल कम्पनी के टॉवर से बैट्रियां चुराने के मामले में देवली व दूनी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह राजमहल व बीसलपुर से दो जनों को हिरासत में लिया है।

2 min read
Google source verification
caught-the-accused-of-battery-theft-from-mobile-tower

मोबाइल टावर से बैट्रियां चुराने के मामले में पुलिस ने दो जनों को लिया हिरासत में, चोरी की कई वारदातें खुलने की है आशंका

राजमहल. पंचायत क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव के पास लगे निजी मोबाइल कम्पनी के टॉवर mobile towers से बैट्रियां चुराने Batteries stolen के मामले में देवली व दूनी थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह राजमहल व बीसलपुर से दो जनों को हिरासत में लिया है। देवली थाने के सिपाही पप्पू धानी ने बताया कि देवीखेड़ा गांव के पास निजी कम्पनी का टावर towers लगा हुआ है।

पति सेना में, पत्नी लड़ रही सरकार से, सीएम व डिप्टी सीएम से भी लगा चुकी है गुहार

जहां बुधवार रात को बैट्रियां चुराने theft of theft की सूचना मिली थी। मुखबीर की सूचना पर राजमहल व बीसलपुर Bisalpur दो जनों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। उक्त लोगों से क्षेत्र में चोरी के कई राज खुलने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार सुबह चार बजे टॉवर के करीब से गांव के कुछ लोग गुजर रहे थे।

read more: दिन दहाड़े बाइक सवार दंपती से मारपीट कर लूट का किया प्रयास

जहां मोटर साइकिल, मछली पकडऩे की जाल आदि पड़ी हुई थी। इस पर ग्रामीणों ने टावर के करीब जाकर देखा तो वहां जरनेटर की केबिन में एक युवक छुपकर बैठा था। ग्रामीणों के आने की आहट पर वो पीछे खेत में लगे तारों को कूदकर तालाब की ओर भाग गए, वहीं मोटर साइकिल व अन्य सामन वहीं रह गए।

read more: पूर्व विधायक की दूकान से बैट्री खरीदने व बेचने का झांसा देकर ठग ले गया 45 हजार

सूचना पर देवली व दूनी थाना पुलिस Devli police ने कंजर बस्ती राजमहल में दबिश police raiding दी। जहां से एक युवक को हिरासत में लिया, वहीं दूसरे को बीसलपुर से गिरफ्त किया है वही एक अन्य भागने में कामयाब हो गया।

सूने मकान से नकदी व जेवरात चोरी
निवाई. इन्द्रा कॉलोनी स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़ कर चोर नकदी व आभूषण चुरा ले गए। पीडि़त भवानी शंकर पारीक ने बताया कि वह परिवार सहित जयपुर गया हुआ था।

read more: वारदात: सूने मकान से चोर ले गए छह लाख की चांदी, छत के रास्ते आए थे

चोर सूना मकान देखकर मकान का ताला तोड़ कर मकान के अन्दर घुस गए और कमरों का ताला तोड़ कमरे में रखी हुई आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखे 5 हजार रुपए, 250 ग्राम चांदी का स्मृति चिह्न, 10 चांदी के सिक्केे सहित कपड़े चुराकर ले गए।

मकान में चोरी होने की सूचना पड़ोसियों ने उसे मोबाइल से दी। सूचना पर वह अपने घर पर पहुंचा। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करके चोरो की तलाश जारी कर दी है।


पीडि़त ने दर्ज कराई रिपोर्ट
देवली. क्षेत्र के पुराने अजमेर-कोटा मार्ग पर इन्द्रा कॉलोनी में खड़ी वैन कोई चुरा ले गए। वारदात का पता परिजनों के सुबह उठने पर लगा। वारदात को लेकर सुरसुरा तेजाजी किशनगढ़ निवासी मूलचंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि वे अपने सम्बन्धी से मिलने देवली आए।

जहां उन्होंने सम्बन्धी के फार्म हाउस में वैन खड़ी कर वहीं सो गए। सुबह उठने पर देखा तो वेन गायब मिली। इससे पीडि़त के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में आसपास वैन की तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा।

tonk News in Hindi, Tonk Hindi news