2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में ईद पर बवाल… आपस में भिड़े पुलिस और नमाजी, जानें किस बात को लेकर भड़का विवाद

Eid-ul-Fitr 2025: राजस्थान के टोंक जिले के संवेदनशील इलाके मालपुरा में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद तनाव की स्थिति बन गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 31 Mar 2025, 2:50 PM IST

Chaos on Eid in Malpura

Eid-ul-Fitr 2025: राजस्थान के टोंक जिले के संवेदनशील इलाके मालपुरा में ईद-उल-फितर की नमाज के बाद तनाव की स्थिति बन गई। नमाज अदा करने के बाद ट्रक स्टैंड चौराहे पर नारेबाजी और जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते पुलिस और नमाजियों के बीच बहस हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर माहौल शांत करवाया।

मालपुरा में कैसे भड़का विवाद?

दरअसल, सोमवार को ईद की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकले और ट्रक स्टैंड चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार पिछले 5 वर्षों से मालपुरा में ईद पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन समुदाय के कुछ लोगों ने जुलूस निकालने की कोशिश की। पुलिस ने निर्धारित मार्ग से ही जुलूस निकालने के निर्देश दिए, जिस पर विरोध शुरू हो गया।

पुलिस-प्रशासन ने संभाला मामला

बताते चलें कि स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी आशीष प्रजापत और थाना प्रभारी चेनाराम बेड़ा मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों ने जयपुर-भीलवाड़ा और दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने बातचीत कर भीड़ को शांत कराया और यातायात बहाल किया।

संवेदनशीलता के चलते बढ़ाई सुरक्षा

मालूम हो कि मालपुरा संवेदनशील इलाकों में शामिल है, जहां प्रशासन ने पहले से ही अतिरिक्त सतर्कता बरती थी। लेकिन नारेबाजी और जुलूस निकालने की कोशिश से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। हालांकि अब हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और मालपुरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय नागरिकों से संयम बरतने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Eid-ul-Fitr 2025: जयपुर में ईद पर दिखा अनोखा नजारा, हिंदू समुदाय के लोगों ने नमाजियों पर बरसाए फूल; देखें VIDEO