4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलशयात्रा में गूंजे जयकारे

टोंक. मेहंदवास कस्बे में शनिवार को श्रीमदभागवत कथा को लेकर कलशयात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोगों ने कलशयात्रा में शामिल महिलाओं पर फूल बरसाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 11 Sep 2016, 12:09 PM IST

tonk

टोंक के मेहंदवास में कलशयात्रा निकालते श्रद्धालु।

टोंक. मेहंदवास कस्बे में शनिवार को श्रीमदभागवत कथा को लेकर कलशयात्रा निकाली गई।

इस मौके पर लोगों ने कलशयात्रा में शामिल महिलाओं पर फूल बरसाए। मदनलाल गोमे ने बताया कि कलशयात्रा सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद मुख्य बाजार से रवाना हुई।

यह कथास्थल कंकाली माता मन्दिर पहुंची। कथावाचक भंवरलाल शर्मा, मुरारी शर्मा, नरेन्द्र शर्मा आदि थे।

पदयात्रा रवाना

पीपलू. यादव समाज कठमाणा के तत्वावधान में राधे गोविन्द मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद जयपुर जिले के माधोराजपुरा गांव के खेड़ापति बालाजी धाम के दर्शनों के लिए शनिवार सुबह पदयात्रा रवाना हुई।

प्रभारी बदरी लाल यादव ने बताया कि पदयात्री समेलिया में भगवान द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करते हुए खेड़ापति बालाजी धाम पहुंचेंगे।

दूनी. युवा मण्डल के तत्वावधान में कस्बे से आकोडिय़ा स्थित खाळ के बालाजी के लिए पदयात्रा दूणजा माता मंदिर से रवाना हुई।

नन्दलाल चौधरी ने बताया कि मुख्य बाजार व कई स्थानों पर पदयात्रियों का स्वागत किया गया। बालाजी केयात्रियों ने ध्वज चढ़ाया।

झांकी सजाई

देवली. शहर स्थित छाया मार्केट में बाबा रामदेव का जम्मा जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इसमें बाबा रामदेव के प्रसंगों को सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।

कार्यक्रम में पंडित अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव की महिमा अपार है।

इस दौरान पंडित ने बाबा के जन्म, विवाहोत्सव, समाधि तक के जीवन चरित्र की संगीतमय प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रसंगों का सजीव झांकी सजाई गई। रामेश्वर दीया ने बताया कि पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ।

पीपलू. माली समाज के लक्ष्मण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या की शुरुआत गायक प्रकाश सैनी ने विनायक वन्दना से की।

भजन संध्या में प्रकाश सैनी ने भगवान देवनारायण, शिव, राम, हनुमान महिमा पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां देकर रंग जमाया।

गायक नितेश, कैलाश व प्रकाश ने भी भजनों की प्रस्तुतियां देकर खूब दाद पाई। संध्या का समापन आरती के साथ हुआ।

राजमहल. गांवड़ी पंचायत के खेड़ा गांव के करीब पदयात्रियों के लिए लगाए गए भण्डारे का समापन हुआ।

इस अवसर पर भजन संध्या हुई। इसकी शुरुआत हेमराज नागर ने 'प्रथम पधारो म्हारा गणराज भजन से की।

इसके अलावा 'खम्मा खम्मा ओ महारा रूणीचा रा धणियां म्हे तो सब देवां ने छोड़ रामसा ने ध्यावां आदि भजन सुनाए।

सत्यनारायण ने आरती के साथ भण्डारे का समापन किया। इसमें रामलाल मीणा, बंशी मीणा, धर्मराज का योगदान रहा।

सुन्दर काण्ड पठन

देवली. दाधीच ब्राह्मण हितकारिणी समिति की ओर से शुक्रवार देर शाम नेवरबाग बालाजी परिसर में महर्षि दाधीच जयंती मनाई गई।

संरक्षक ओमप्रकाश दाधीच ने बताया कि इस मौके पर सुन्दरकाण्ड का पाठ, भजन-कीर्तन व महिलाओं व बच्चों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई।

इस अवसर पर समाज के वार्षिक चुनाव भी हुए। इसमें हरिशंकर शर्मा को सर्वसम्मति से समाज अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

निवाई. शिवाजी कॉलोनी स्थित दाधीच मण्डल कार्यालय में शुक्रवार शाम महर्षि दाधीच की जयन्ती मनाई।

समाज बन्धुओं ने गणपति, नवग्रह, षोडस मातृका की पूजा की। मण्डल अध्यक्ष पं. मूलचन्द दाधीच ने महर्षि के जीवन पर प्रकाश डाला।

उनियारा. शिवमंदिर में भागवत कथा में कथावाचक बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि भक्तिमार्ग से व्यक्ति सांसारिक कष्टों पर विजय प्राप्त कर लेता है। इस मौके पर दक्ष यज्ञ कथा, भक्तराज ध्रुवचरित्र आदि के प्रसंग सुनाए गए।