निवाई . चैनपुरा रेलवे फाटक के समीप मंगलवार शाम सवाईमाधोपुर से जयपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
निवाई . चैनपुरा रेलवे फाटक के समीप मंगलवार शाम सवाईमाधोपुर से जयपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थानाप्रभारी मनोज माचरा ने बताया कि मृतक बनवारी (32) पुत्र बद्रीनारायण शर्मा है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
झुलसे युवक ने दम तोड़ा
देवली. शहर में सोमवार शाम पेट्रोल उंडेलकर आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की जयपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक हर्षवर्धन (27) पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी राजपूत कॉलोनी, एजेंसी एरिया देवली है।
उल्लेखनीय है कि युवक ने किन्हीं कारणों सीनियर सैकण्डरी स्कूल के पास पेट्रोल उंडेल कर आग लगा ली थी। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह 90 फीसदी से अधिक झुलस गया था।
Published on:
22 Mar 2017, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.