
कुएं में गिरने से 9 माह के बच्चे समेत मां की पानी में डूबने से हुई मौत
देवली. बडला गांव में सुबह खेत पर गई 24 वर्षीय विवाहिता एवं उसके 9 माह के मासूम की बिना मुंडेर के कुएं गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर यहां राजकीय अस्पताल लेकर आई। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की रिपोर्ट बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
नासिरदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु आरपीएस रवि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मृतका के भाई महेंद्र पुत्र सूरजकरण जाट निवासी केकड़ी जिला अजमेर ने रिपोर्ट दी है। इसमें उसकी बहन संगीता पत्नी रामराज जाट निवासी बडला के कुएं पर पैर फिसलने से हादसा घटित होने की आशंका जताई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन 9 माह के भांजे रङ्क्षवद्र को साथ लेकर कुएं पर गई थी।
काफी देर तक भी वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाशी ली। लेकिन आस पास नजर नहीं आई। जब कुएं में देखा तो मां एवं मासूम बेटा कुएं में तैरता नजर आए। ग्रामीणों की मदद से कुएं से उनको निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए है।
वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत
टोंक. बाड़ा अब्दुल्लापुरा गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर के किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी उदयवीर ङ्क्षसह ने बताया कि मृतक अलीगढ़ क्षेत्र के देवरी निवासी दामोदर लाल मीणा (40) पुत्र देवकरण मीणा है। मृतक के भाई सूरजकरण मीणा ने मामला दर्ज कराया कि मृतक उनियारा जाने की कहकर घर से निकला था। इस दौरान उसके किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
Published on:
26 Jun 2023 03:20 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
