29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tonk News: जयपुर-कोटा हाईवे पर स्कूटी सवार दंपती को डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में NH-52 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुंसी चौकी के समीप मालियों की ढाणी मोड़ पर डंपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

टोंक

•

image

Kamal Mishra

•

Sep 29, 2026

Road Accident

Tonk Accident: सांकेतिक तस्वीर- पत्रिका

टोंक। जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-52) पर गुंसी चौकी के समीप मालियों की ढाणी मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूटी पर सवार दंपती को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार दंपती बड़ागांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे में मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी गिर्राज सेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूटी से जा रहे थे, इसी दौरान डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी पुलिस

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद गुंसी चौकी प्रभारी हरिमन मीणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। वहीं सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।

एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद परिजनों और लोगों ने हाईवे पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया।

पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डंपर चालक और वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है।