
video: सांसद सुखबीर जौनापुरिया ने मिस कॉल से लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई
टोंक. भाजपा की ओर से सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन बुधवार को घंटाघर पर किया गया। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर शुरुआत की।
इसके बाद भाजपा की सदस्यता लेने आए लोगों को मिस कॉल कराकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। सांसद ने सभी को पार्टी का दुप्पटा पहनाकर व सदस्यता की रसीद दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व विधायक अजीत मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, महावीर शर्मा, रामचन्द्र गुर्जर, सतीष चन्देल, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रभु बाडोलिया आदि मौजूद थे।
इधर, जयपुर में भाजयुमो की ओर से सदस्यता अभियान के लिए बनाई गई कनोपी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, टोंक जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान आदि मौजूद थे।
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़
निवाई. भारतीय जनता पार्टी निवाई व पीपलू विधान सभा का सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को डांगरथल मण्डल द्वारा सदस्यता अभियान का ग्राम पंचायत जोधपुरिया में बुधवार को आगाज हुआ, जिसमें 51 नए सदस्य बनाए गए।
भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सूरजकरण गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत गांव जोधपुरिया से भाजपा जिला महामंत्री दीपक संगत द्वारा 51 नए सदस्य बनाकर किया गया। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रधान काबरा, कार्यालय मंत्री धारासिंह ,महामंत्री रामकरण हरसाणा ने भी विचार व्यक्त किए।
सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित
उनियारा. भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर शहर मण्डल की बैठक पुराने गढ़ में पूर्व क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रिति नितियों एवं कल्याणकारी योजनाओं से देश की जनता प्रभावित है।
बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह, भाजपा के जिला महामंत्री नरेश बंसल, प्रधान ममता जाट, पूर्व पार्षद ओंकार सिंह नरूका, श्योनारायण कुशवाहा, धनराज धाभाई, आदि ने भी सम्बोधित किया।
जबकि बैठक में सेवानिवृत सहायक अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग शिवनन्दन सिंह सहित कई अन्य सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा उनका माला पहना कर स्वागत किया गया।
Tonk News in Hindi, Tonk Hindi News
Published on:
25 Jul 2019 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
