1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीजों ओर श्रद्धालुओं को अब आरओ का मिलेगा ठंड़ा पानी

टोंक. मेहंदवास कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर शुक्रवार को वाटरकूलर मय आरओ के लगाया गया। थाना प्रभारी बृजमोहन कविया, बजरी लीजधारक प्रतिनिधि शोभसिंह आदि ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 29 Apr 2017, 11:53 AM IST

tonk

टोंक के मेहंदवास में लगाए गए वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन करते अतिथि।

टोंक. मेहंदवास कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर शुक्रवार को वाटरकूलर मय आरओ के लगाया गया। थाना प्रभारी बृजमोहन कविया, बजरी लीजधारक प्रतिनिधि शोभसिंह आदि ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर थाना प्रभारी कविया ने कहा कि वाटरकूलर लगाने से अस्पताल आए मरीजों व परिजनों समेत भैरूं मन्दिर के श्रद्धालुओं को शीतल जल मिल सकेगा। इस मौके पर सोभसिंह, राधाकिशन यादव, प्रधानाध्यापक बद्रीलाल चौधरी ने विचार व्यक्त किए।

शौचालय का लोकार्पण किया

मालपुरा . लावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय गणेशपुरा में भारती फाउण्डेशन की ओर से बालिकाओं के लिए सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया। इसका मुख्य अतिथि सबसे बुजुर्ग महिला गलकू देवी ने लोकार्पण किया। प्रधानाचार्य अक्षय जैन ने भारती फाउण्डेशन की ओर से विद्यालय में किए गए सहयोग पर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में फाउण्डेशन के पुनित भटनागर व एसएमसी अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जाट सहित ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश