
टोडारायसिंह. सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार कपिल शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामचन्द्र गुर्जर,सरपंच रामराज गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवारों को सांत्वना देकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
टोडारायसिंह. गोपालपुरा पंचायत के रतवाडा गांव स्थित तीन बाड़ों में बुधवार दोपहर आग लगने से हजारों रुपए की कड़बी समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस के अनुसार आग बैजनाथ, रामदेव व शिवराज गुर्जर के बाड़े में लगी। इसमें दर्जनों ट्रॉली कड़बी, भूसा व ईंधन आदि जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने आग की सूचना विधायक समेत दमकलकर्मियों को दी। सूचना पर विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने टोंक व मालपुरा से दमकल भिजवाई। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। इधर, सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार कपिल शर्मा , जिला परिषद सदस्य रामचन्द्र गुर्जर,सरपंच रामराज गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवारों को सांत्वना देकर प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
दमकल ने पाया काबू
टोंक. सुभाष बाजार स्थित रीजनल स्कूल की गली में जमा कचरे में बुधवार दोपहर बाद आग लग गई। इससे बाजार में हडकम्प मच गया। आग और ना फैले इसके लिए लोगों ने काबू पाना शुरू कर दिया। सूचना के बाद नगर परिषद की दमकल ने आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने बताया कि अक्षय तृतिया के चलते बाजार में भीड़ है। इस दौरान लगी आग से व्यापारी घबरा गए।
आग में चारा व घरेलू सामान राख
निवाई. पंचायत चतुर्भुजपुरा के गांव आकोडिय़ा में एक कच्चे घर में आग लगने से चारा एवं घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सरपंच श्योजीराम जाट ने बताया कि आकोडिय़ा निवासी सीताराम जाट के घर में आग लग गई। इससे घर में एवं बाड़े में रखे 6 ट्रॉली चारा, 4 चारपाई, मोबाइल, 5 बोरी अनाज, बिस्तर, पानी की मोटर, चारा निकालने की मशीन, एवं 20 हस्ती पाइप जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग में चारा व घरेलू सामान राख
कार जली मिली
लाम्बाहरिसिंह. अजमेर-मालपुरा ग्रामीण स्टेट हाइवे पर बागड़ी गांव के समीप बुधवार तडक़े अज्ञात कारणों से सडक़ किनारे लग्जरी कार जली मिली। पुलिस हैड कास्टेबल लालाराम मीणा ने बताया कि कार का मौका मुआयना किया, लेकिन कार के अन्दर सामान जला हुआ था। पुलिस को आंशका है कि कार जलने से कार मालिक भाग गया। कार के नम्बर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Published on:
19 Apr 2018 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
