
टोंक में जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं व अन्य।
टोंक. जलापूर्ति में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को धन्नातलाई क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
इसके बाद जलदाय विभाग पहुंचकर अभियन्ताओं को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने ज्ञापन मेंं बताया कि क्षेत्र में गत एक माह से जलापूर्ति बाधित है।
मोहल्लेवासियों का आरोप था कि उनके क्षेत्र में आ रही पाइप लाइन का वाल्व नहीं खोला जा रहा है। इससे समस्या बढ़ी है।
ज्ञापन देने वालों में पार्षद रामलाल सेलीवान, कमला, मीरा, सीता, शान्ति, सुगन रामकरण, किशन आदि लोग मौजूद थे।
Published on:
15 Sep 2016, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.