16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालपुरा में शोभयात्रा पर पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर जिला स्तर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

मालपुरा में निकाले जा रहे राम जुलूस पर हुए पथराव के बाद हिंदू जागरण मंच जयपुर की ओर से जिला स्तर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification
मालपुरा में शोभयात्रा पर पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर जिला स्तर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

मालपुरा में शोभयात्रा पर पथराव के आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर जिला स्तर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

निवाई. दशहरा पर्व पर मालपुरा में निकाले जा रहे राम जुलूस पर हुए पथराव के बाद हिंदू जागरण मंच जयपुर की युवा प्रांतीय वाहिनी के प्रमुख नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की और एसडीएम जेपी बैरवा को ज्ञापन देकर अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

read more:टैंकर की टक्कर से टैम्पू सवार दर्जनभर छात्र हुए घायल, दो गंभीर घायलों को को किया रैफर

इस मौके पर पूर्व एबीवीपी जिला संयोजक गिर्राज राहोली, सेवा प्रमुख दयाराम जाट, अनिल नोहटा, बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक राकेश खारोल, सदर थाना संयोजक देवेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, गणेश चौधरी, दीपेश चंवरिया, बबलेश विजय, जीतू विजय, कमलेश अजमेरा, अमित शर्मा, रामविलास कनेसर आदि मौजूद थे।

read more:मालपुरा में कर्फ्यू के दौरान आगजनी की घटना से प्रशासन में मची अफरा-तफरी, आज तीन घंटे की रहेगी ढील

युवाओं ने सौंपा ज्ञापन
टोंक. मालपुरा में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव मामले को लेकर आरोपियों पर कार्रवाईकी मांग को लेकर बजरंग दल की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इसमें जिला सह संयोजक मयंक बुंदेल, प्रखण्ड संयोजक सुनील शर्मा, नरेश गुर्जर, बलवीर यादव, अंकित आदि ने राजेन्द्र पराणा के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि मालपुरा में शोभायात्रा पर किया गया पथराव निंदनीय है। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हालांकि मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इससे जुड़े आरोपियों को भी गिरफ्तार करना चाहिए। मामले में दो से अधिक आरोपी है।

read more:मालपुरा में दशहरे पर शोभयात्रा पर हुए पथराव के विरोध में हिन्दू संगठनों का विरोध जारी

कार्रवाई करने की मांग

दूनी. मालपुरा में गत दिनों विजयादशमी पर्व पर राम-बारात पर पथराव के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर शुक्रवार को दूनी के हिन्दूवादी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार भंवर सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट कुलदीप शर्मा, रामअवतार बलाई, रमेश रोझ, भूपेन्द्रसिंह पगारा, दिनेश चौधरी, शंकरलाल, राजेश, सीताराम, रामलाल, अशोक सहित दर्जनों युवा मौजूद थे।


जोड़ों मालपुरा प्रकरण
नगरफोर्ट. मालपुरा में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव मामले को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शक्रवार को हिन्दू युवा वाहिनी व बजरंग दल की ओर से उपतहसील कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में नकुल साहू, पवन शर्मा, देशराज सिंह, रघुराज सिंह, प्रमोद सैनी, कमलेश जोशी, धर्मराज मीणा, दयाराम चौधरी, राजेश भारद्वाज, चिरंजी महावर, अशोक चोपड़ा सहित ग्रामवासी मौजूद थे।

नगर व पचेवर के युवाओं ने दिया ज्ञापन
पचेवर. राम बारात पर मालपुरा में हुए पथराव से नाराज नगर व पचेवर के दर्जनों युवाओं ने पचेवर थाने पहुंचकर एएसआई गोपाल लाल को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौपा। युवाओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि दशहरा पर्व पर हुए पथराव करने वाले लोगों का जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान मंगल सिंह, बन्नालाल, सत्यनारायण खंगार, सुनिल साहू, छीतर गुर्जर, देवाराम गुर्जर, श्रवण भील, राजू सिंह, विकास, शंकर, विमल सहित आदि जनों ने ज्ञापन दिया।