
टैंकर की टक्कर से टैम्पू सवार दर्जनभर छात्र हुए घायल, दो गंभीर घायलों को को किया रैफर
देवली. राष्ट्रीय-राजमार्ग जयपुर-कोटा पर शुक्रवार दोपहर टैंकर की टक्कर से आगे चल रहे तिपाहिया टैम्पू सवार दर्जनभर छात्र घायल हुए है। जिन्हें पुलिस व एम्बूलेंस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें दो छात्रों के चोटे अधिक आने पर उन्हें कोटा रैफर कर दिया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि उक्त छात्र सिरोही स्थित निजी कृषि महाविद्यालय के छात्र है।
दोपहर 2 बजे महाविद्यालय की छुट्टी होने के बाद दर्जनभर छात्र तिपाहिया टैम्पू में सवार होकर देवली आ रहे थे। इस दौरान गोपीपुरा व पनवाड़ मोड़ के बीच पीछे से तेज रफ्तार में आएं टैंकर ने टैम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो पलट गया तथा छात्रों में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद राजमार्ग से गुजर रहे लोगों व समीप के ग्रामीणों ने पुलिस, एम्बूलेंस को सूचना दी तथा टैम्पू में फंसे छात्रों को बाहर निकाला। सभी छात्रों को तत्काल एम्बूलेंस व अन्य वाहनों से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक गोपाल मीणा, राजकुमार गुप्ता, रजनीश गौतम ने घायलों छात्रों का उपचार किया।
एएसआई रामकुमार मीणा ने बताया हादसे छात्र दिनेश सैनी, राजेश वर्मा, बीरम देव, रोहित, हर्षित, पवन कुमार, रिशांत, अनिल मीणा, भरत सिंह राजपूत घायल हुए। इनमें बीरम व रोहित के सिर पर चोटें अधिक आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर तत्काल कोटा रैफर दिया।
वहीं थाना पुलिस के एएसआई सतीश शर्मा, पनवाड़ चौकी प्रभारी आशाराम, हैडकांस्टेबल राजेन्द्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने यहां भीड़ नियंत्रण सहित व्यवस्था संभाली। हादसे के बाद महाविद्यालय के दर्जनों छात्र अस्पताल परिसर मेें एकत्र हो गए, जिन्होंने घायलों छात्रों की उपचार में मदद की तथा उनके परिजनों को हादसे से अवगत कराया। इस पर पुलिस तत्काल रिको क्षेत्र में टैंकर की तलाश में गई।
इस दौरान महाविद्यालय प्रबंधन के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे तथा घायल छात्रों की जानकारी ली। हादसे की सूचना पर जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चौधरी, उपप्रधान रमेश, बीजवाड़ सरपंच पदमचंद जैन ने भी छात्रों की कुशलक्षेम पूछी तथा छात्रों से जानकारी ली।
Published on:
12 Oct 2019, 9:32 AM IST
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.