18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षार्थियों ओर वीक्षकों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

मालपुरा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी बोर्ड कार्यालय से जुड़े रहेंगे। साथ ही विद्यार्थियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Mar 01, 2017

tonk

मालपुरा. इस वर्ष परीक्षार्थियों, विद्यालय की गतिविधियों व वीक्षकों पर निगरानी रखने के लिए 18 परीक्षा कक्ष में 32 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मालपुरा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 मार्च से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थी बोर्ड कार्यालय से जुड़े रहेंगे। साथ ही विद्यार्थियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से इस वर्ष परीक्षार्थियों, विद्यालय की गतिविधियों व वीक्षकों पर निगरानी रखने के लिए 18 परीक्षा कक्ष में 32 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रधानाचार्य गिरधरसिंह ने बताया कि लगाए गए कैमरों का नियत्रंण बोर्ड कार्यालय अजमेर के कंट्रोल रूम में रहेगा। परीक्षा में निगरानी रखने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया गया है इसके संचालन पर धीरे-धीरे सभी केन्द्रों को बोर्ड कार्यालय से जोडऩे का कार्य किया जाएगा।

कहां-कहां होगें परीक्षा केन्द्र

नोडल अधिकारी गिरधर सिंह ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र में 16 परीक्षा केन्द्र बनाए हैं, जिनमें मालपुरा में राउमावि, राबाउमावि, बालिका आदर्श विद्या मन्दिर, माआविद्या मन्दिर, एमडी पब्लिक स्कूल, राउमावि लाम्बाहरिसिंह, पचेवर, डिग्गी, पारली, सोड़ा, चावण्डिया, लावा, चांदसेन, कलमण्डा, अविकानगर व टोरडी में परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे। प्रश्न पत्र सम्बन्धित थाना क्षेत्र में सुरक्षित रखे गए हैं।