7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्मेंद्र यादव देश के सबसे बड़े राजनितिक घराने में से एक यादव परिवार के सदस्य है। धर्मेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भतीजे और अखिलेश यादव के चचेरे भाई। धर्मेंद्र यादव के पिता का नाम अभयराम यादव है। धर्मेंद्र यादव का जन्म 3 फरवरी 1979 को सैफई में हुआ था। समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव मौजूदा समय में बदायूं लोकसभा सीट से सांसद है और इन्होने राजनीति की शुरुआत सैफई से की थी। वर्ष 2003-2004 में धर्मेंद्र यादव यहाँ से ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। इसके बाद इन्होने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से 2004 में चुनाव लड़ा और पहली बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। 2009 में धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी ने बदायूं लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने 2009 में दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। 2014 के चुनाव में भी वो बदायूं से चुनाव लड़ कर संसद में पहुंचे। धर्मेंद्र यादव ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एमए और एलएलबी की पढ़ाई की है।