8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मॉनसून के मौसम में करें केरल की सैर

बारिश के मौसम में केरल में चारों तरफ हरियाली, बैकवॉटर्स, ठंडी हवा और बादलों से ढका सूर्यास्त रहता है जो इसे रोमांस का सीजन बना देता है। ऐसे में अगर आप मॉनसून के सीजन में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो केरल जाएं-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 21 Jul 2017, 6:55 PM IST

Kerala

Kerala

केरल आम दिनों में जितना खूबसूरत दिखता है, मॉनसून के सीजन में उसकी प्राकृतिक खूबसूरत कई गुणा बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में केरल में चारों तरफ हरियाली, बैकवॉटर्स, ठंडी हवा और बादलों से ढका सूर्यास्त रहता है जो इसे रोमांस का सीजन बना देता है। ऐसे में अगर आप मॉनसून के सीजन में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो केरल जाएं-

जुलाई से सितंबर के बीच केरल में वॉटर स्पोर्ट्स का सीजन रहता है। इस दौरान अलप्पुजा के बैकवॉटर्स में स्नेक बोट रेस का आयोजन होता है। इनमें सबसे फेमस है नेहरू ट्रोफी बोट रेस जिसका आयोजन हर साल अगस्त के दूसरे सप्ताह में होता है। इन रेस का सबसे बड़ा आकर्षण होता इसकी बोट्स जो करीब 30 मीटर लंबी और सांप की आकृति की होती हैं।

मॉनसून के सीजन में ही यहां 10 दिनों तक फसलों का त्योहार ओनम मनाया जाता है। इस दौरान केले के पत्तों पर बेहद टेस्टी वेजिटेरिअन खाना सर्व किया जाता है। आप चाहें तो किसी लोकल रेस्तरां में जाकर भी इस खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

केरल में एक से बढ़कर एक स्पा और वेलनेस सेंटर्स हैं। ऐसे में अपनी सभी समस्याएं और स्ट्रेस भूलने के लिए आप इन वेलनेस सेंटर्स का प्रयोग कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी इस बात का जिक्र है कि मॉनसून का ठंडा और सुहावना मौसम शरीर के कायाकल्प के लिए उपयुक्त है। आप इन वेलनेस सेंटर्स में बुकिंग करवा कर स्पा, ऑयल बेस्ड थेरपी, योग और बैलेंस डायट का फायदा उठा सकते हैं जिससे आपका तन और मन दोनों ताजगी का अनुभव करेंगे।

केरल के वयनाड स्थित खूबसूरत पहाड़, प्लांटेशन, रेनफॉरेस्ट और वॉटरफॉल किसी का भी दिल जीत सकते हैं। खासतौर पर बारिश के मौसम में तो इस जगह की खूबसूरती देखते ही बनती है। साथ ही वयनाड का टूरिज्म डिपार्टमेंट भी हर साल जुलाई में वार्षिक मॉनसून कार्निवल का आयोजन करता है जिसमें गांव की सैर, रेन ट्रेक और लोकल स्पोर्ट्स जैसे मड फुटबॉल और तीरंदाजी शामिल है।