
बरेली। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर 25 जुलाई शुक्रवार रात 8 बजे से 28 जुलाई सोमवार रात 10 बजे तक शहर और हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और रोडवेज बसों सहित आम यातायात को भी वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा, बुखारा मोड़, झुमका तिराहा, देवचरा चौराहा सहित सभी प्रमुख मार्गों पर सख्ती।
हाईवे डायवर्जन: बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-पीलीभीत, बरेली-कासगंज मार्गों पर भारी वाहनों का रूट बदला।
रोडवेज बसें भी नए मार्गों से चलेंगी, सेटेलाइट बस स्टैंड से ही संचालन।
दिल्ली की ओर: फतेहगंज पूर्वी–बदायूं–बुलंदशहर होकर।
लखनऊ की ओर: फरीदपुर–शाहजहांपुर होकर।
आगरा की ओर: रामपुर–बिलारी–नरौरा–अलीगढ़ होकर।
बदायूं की ओर: रजऊ–फरीदपुर–दातागंज होकर।
झुमका तिराहा, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा अंडरपास, विलयधाम अंडरपास, लालपुर गांव कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, बुखारा मोड़, रामगंगा तिराहे से बरेली शहर की ओर व देवचरा चौराहा, रम्पुरा मोड़, अखा मोड़ से बदायूं रोड पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़ होते हुए दातागंज, बदायूं, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर आ-जा सकेंगे।
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मीरगंज से मिलक, शाहाबाद, चंदौसी, अनूपशहर, बुलंदशहर होते हुए आ-जा सकेंगे।
नैनीताल, पीलीभीत की ओर से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से रजऊ, फरीदपुर, शाहजहांपुर होकर आ-जा सकेंगे।
बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन परसाखेड़ा, ट्रांसपोर्टनगर, रजऊ, बडा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आ-जा सकेंगे।
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा रोड नंबर एक होते हुए आ-जा सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर से किया जाएगा।
दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, रजऊ तिराहा, बड़ा बाइपास होते हुए गुजारा जाएगा। लखनऊ की ओर जाने वाली बसों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, फरीदपुर होते हुए पास किया जाएगा। बरेली से आगरा की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को सेटेलाइट, नरियावल, टीपीनगर, बड़ा बाइपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, अलीगढ़ होते हुए गुजारा जाएगा।
बरेली से बदायूं की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों को रजऊ परसपुर तिराहा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज होकर गुजारा जाएगा। बसें पुराने रोडवेज बस अड्डे से पटेल चौक, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होते हुए आ-जा सकेंगी।
सेटेलाइट तिराहा, पीलीभीत रोड, शाहजहांपुर की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। बरेली से बीसलपुर की ओर संचालित होने वाले वाहन सेंथल चौकी तक ही आ-जा सकेंगे। चौपुला पुल से बदायूं की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा। बदायूं जाने वाले वाहन लाल फाटक होकर गुजारे जाएंगे।
चौकी चौराहे से रोडवेज बसें चौपुला चौराहा न जाकर लाल फाटक की ओर से गुजारी जाएंगी। लालपुर गांव कट से कोई भी भारी वाहन रामगंगानगर काॅलोनी की ओर प्रवेश नहीं करेगा। इज्जतनगर स्टेशन तिराहा से भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। बदायूं की ओर से आने वाले वाहनों को रामगंगा तिराहे से बुखारा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। बुखारा मोड़ से कोई वाहन बदायूं रोड व लाल फाटक की ओर नहीं जाएगा।
देवचरा तिराहा, दातागंज की तरफ से कोई भी भारी वाहन बदायूं रोड पर नहीं जा सकेगा। आंवला की तरफ से कोई भी भारी वाहन भमोरा की तरफ नहीं जा सकेगा। फरीदपुर से कोई भी भारी वाहन बुखारा मोड़ की तरफ नही जा सकेगा। फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, शाहजहांपुर की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
Updated on:
25 Jul 2025, 9:21 PM IST
Published on:
25 Jul 2025, 9:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.