script

शिल्पा शेट्टी से लेकर अनु मलिक तक, जब रातों रात बदल दिए गए रियलिटी शोज के ये जज

locationमुंबईPublished: Jul 22, 2021 08:03:52 pm

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हाल ही खबर आई है कि एक्ट्रेस को ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से रिप्लेस कर दिया गया है। उनकी जगह करिश्मा कपूर ले सकती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी रियलिटी शो से जज को जल्दबाजी में रिप्लेस किया गया हो। आइए जानते हैं किन शोज में हुए ऐसे रिप्लेसमेंट—

replaced_in_show.png

मुंबई। टीवी रियलिटी शो में देखा जाता है कि जो कलाकार शो को शुरू से जज करते हैं, अमूमन उन्हीं को बार—बार मौका दिया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि शो के जज को रातों रात बदल दिया गया। कुछ को विवादों के चलते तो कुछ को उनके निजी कारणों से। आइए जानते हैं किन जजेज को, किन शोज में किया गया रिप्लेस—

शिल्पा शेट्टी

replaced_in_show_shilpa_shetty.png

हाल ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्मों के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ से शिल्पा को रिप्लेस कर दिया गया है। अब करिश्मा कपूर को उनकी जगह देने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें

65 साल के एक्टर Kanwaljeet Singhको मेकर्स ने किया शो से बाहर, यंग एक्टर के साथ शुरू कर दी शूटिंग

अनु मलिक

replaced_in_show_anu_malik.png

संगीत निर्देशक अनु मलिक ने शुरू से सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ को जज किया है। शो के 12वें सीजन में भी अनु मलिक को जज के रूप में शामिल किया गया। हालांकि उनके मी टू के आरोपों में घिरने के बाद उनकी जगह जावेद अली को ले लिया गया था।

मलाइका अरोड़ा

replaced_in_show_malaika.png

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज के रूप में नजर आईं थीं। हालांकि इस शो में कोरोना संक्रमण के चलते एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया। उनकी जगह नोरा फतेही ने ले ली थी।

यह भी पढ़ें

करण सिंह ग्रोवर और पार्थ समथान ने छोड़ा एकता कपूर का शो, अभिनेता ने बताई यह वजह

नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी

replaced_in_show_neha_and_vishal.png

मुुंबई में कोरोना लॉकडाउन के चलते ‘इंडियन आइडल 12’ की शूटिंग को दमन में शिफ्ट किया गया था। शो के रेग्यूलर जज नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने निजी कारणों से वहां जाने से इंकार कर दिया था। इसके चलते अनु मलिक और मनोज मुंतशिर को उनकी जगह दी गई।

सोना मोहपात्रा

replaced_in_show_sona_mohpatra.png

2018 में , रियलिटी म्यूजिक शो ‘सा रे गा मा पा’ को सिंगर सोना मोहपात्रा, कम्पोजर शेखर और वाजिद के साथ जज कर रहीं थीं। एक महीना जज करने के बाद सोना को सिंगर ऋचा शर्मा से रिप्लेस कर दिया गया। बताया गया कि सोना के पहले से कुछ कमिटमेंट्स थे।

ट्रेंडिंग वीडियो