scriptAvika Gor ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द, बताया कैसे हुई फैट टू फिट | avika gor health experience says i cried after looking in mirror lose | Patrika News

Avika Gor ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द, बताया कैसे हुई फैट टू फिट

Published: Oct 29, 2020 10:15:17 pm

Submitted by:

Neha Gupta

टीवी एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) ने हाल ही में अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने अपनी फैट टू फिट वाली जर्नी को लेकर पोस्ट साझा किया है।

Avika Gor about her fitness experience

Avika Gor about her fitness experience

नई दिल्ली | टीवी एक्ट्रेस अविका गौर (Avika Gor) सीरियल ‘बालिका वधु’ (Balika Vadhu) से फेमस हुई थी। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर आनंदी का किरदार निभाकर अविका ने सभी के दिलो में जगह बना ली थी। इस रोल में वो बेहद ही प्यारी लगती थी। उसके बाद जैसे-जैसे वो बड़ी हुई उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया जिसमें एक ससुराल सिमर का भी है। इस दौरान अविका हमेशा ही फिट दिखाई दी लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनका शरीर बेडौल हो गया था। अविका ने हाल ही में अपनी उस जर्नी को फैंस के बीच साझा किया है। अविका अब तो बिल्कुल फिट हो गई हैं लेकिन कुछ वक्त पहले तक उन्हें अपने शरीर से शिकायत थी।

अक्षय कुमार ने बदला फिल्म Laxmmi Bomb का नाम, सोशल मीडिया पर हो रही थी बहिष्कार की मांग

https://twitter.com/avika_n_joy/status/1321289966190735361?ref_src=twsrc%5Etfw

अविका गौर ने बताया अपनी फिटनेस का राज

अविका ने सोशल मीडिया (Avika Instagram post) पर खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वो अपने वजन बढ़ने से परेशान हो गई थी। वो खुद को मिरर के सामने देखकर रो दी थीं। उन्होंने लिखा- मुझे याद है पिछले साल एक रात को मैंने खुद को शीशे के सामने देखा और मैं रो पड़ी। मैं जैसी दिख रही थी मुझे वो पसंद नहीं आ रहा था। मोटे हाथ, पैर और बड़ा सा पेट। ऐसा किसी बीमारी के कारण नहीं हुआ था बल्कि मैंने कभी भी कुछ भी खाया इसलिए हुआ था। हमारी बॉडी को अच्छे की जरूरत होती है लेकिन मैंने उसका सम्मान नहीं किया।

https://twitter.com/avika_n_joy/status/1321651068669956098?ref_src=twsrc%5Etfw

खुद से सही फैसले लेने की कही बात

उन्होंने आगे लिखा- मुझे इतना बुरा लग रहा था कि किसी और के कुछ कहने की गुंजाइश नहीं बची थी। मेरे सभी अपने मुझे गाइड कर रहे थे और इतनी मेहनत के बाद आज मैंने सुबह खुद को देखा तो लगा कि अब नजर फेरने के जरुरत नहीं है। हमें खुद पर काम करना चाहिए। हम अपने फैसले लेते हैं और फिर फैसले हमें वो बनाती हैं जो हम हैं। जैसे कि अभी आपने इस पोस्ट को पढ़ा और आपकी इस च्वॉइस ने आपको ऑसम बना दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो