scriptदिव्यांका त्रिपाठी के Ex शरद मल्होत्रा शादी के बंधन में बने, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें | Divyanka Tripathi Boyfriend Sharad Malhotra Wedding | Patrika News

दिव्यांका त्रिपाठी के Ex शरद मल्होत्रा शादी के बंधन में बने, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

locationमुंबईPublished: Apr 20, 2019 08:03:12 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रिप्सी भाटिया ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं….

Ssharad Malhotra

Ssharad Malhotra

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद मल्होत्रा ने दिल्ली की डिजाइनर रिप्की भाटिया से शादी की है। शरद और रिप्की ने मुंबई स्थित गुरुद्वारा में आनंद कारज रिवाज से शादी की है। इस दौरान शरद और रिप्की के घरवाले और खास दोस्त ही मौजूद थे। इस शादी में शरद मल्होत्रा पर्ल शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इनकी शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रिप्की पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वेडिंग प्लानर नंदिता भारद्वाज ने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की पहली फोटो शेयर की है। रिप्की भाटिया दिल्ली में इंटीरियर डिजाइनर है। शादी के बाद शरद और रिप्की तीन मई को रिसेप्शन देंगे। ये रिसेप्शन कोलकाता के जे.डब्लू मैरियट में होगा।
Divyanka Tripathi
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री का सबसे चर्चित ब्रेकअप था सीरियल ‘बनू में तेरी दुल्हन’ के स‍ितारे दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का। इस ब्रेकअप ने इन दोनों स‍ितारों के फैंस को झटका लगा था। हालांकि कुछ वक्‍त बाद सब सामान्‍य हो गया और द‍िव्‍यांका त्रिपाठी ने 2016 विवेक दाहिया को अपना हमसफर चुन लिया।
Ssharad Malhotra
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो