2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौनी रॉय के बाद अब हिना खान भी बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, साइन की इस डायरेक्टर की फिल्म

हाल ही में हिना ने अपनी इसी फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। हिना ने बताया है कि उन्हें ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Mar 2019, 4:37 PM IST

Hina Khan

Hina Khan

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Hina Khan इन दिनों शो 'Kasuti Zindgi Kay 2' में अपने निगेटिव कोमोलिका के किरदार के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हिना के बॉलीवुड डेब्यू पर भी हर किसी की निगाह है। हिना ने अभी तक फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है लेकिन उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। बीते दिनों ही खबर आई है कि हिना के पास करीब 3 फिल्में हैं। जिनमें से एक फिल्म विक्रम भट्ट की है।

हाल ही में हिना ने अपनी इसी फिल्म को लेकर एक इंटरव्यू में बात की है। हिना ने बताया है कि उन्हें विक्रम भट्ट की इस फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। फिल्म पूरी तरह से महिला केंद्रित है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं। आपको बता दें कि मौनी रॉय ने पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

साथ ही हिना का कहना है कि वो विक्रम के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है। क्योंकि वो हमेशा से ही बेहद अलग तरह की फिल्में बनाते रहे हैं। इसी के साथ हिना ने ये खुलासा भी किया कि वह सिर्फ ऐसी ही फिल्मों में काम करेंगी जहां उन्हें अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिल सके। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते हिना 'कसौटी जिंदगी के 2' को छोड़ रही है। लेकिन बाद में खबर आई कि ऐसा कुछ नहीं है। हिना शो में लगातार नजर आएंगी।