6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्टर रोहित रॉय पर भी लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, गुमनाम लड़की ने कहा कि बगल के रूम थी उनकी पत्नी फिर भी…

लड़की का आरोप है कि जब वो 16 साल की थीं तभी से रोहित उन्है हैरेस कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
rohit roy accused of sexual harassment

rohit roy accused of sexual harassment

हॉलीवुड से शुरू होने वाला #MeToo कैंपेन की लपेटे में अब बॉलीवुड के तमामा नामचीन हस्तियां आ रहे हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद से एक बार फिर तूल पकड़ने वाले इस मामले में आलोक नाथ, रजत कपूर, कैलाश खेर, विकास बहल के बाद एक और फेमस नाम शामिल हुए है। ये नाम है। टीवी से बॉलीवुड का सफर तय करने वाले रोहित रॉय का। रोहित पर एक गुमनाम महिला पत्रकार ने हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि जब वो 16 साल की थीं तभी से रोहित उन्है हैरेस कर रहे हैं। हालांकि रोहित ने खुद पर लगे आरोप को नकार दिया है।

ट्विटर हैंडल पर शेयर किया पोस्ट :
बता दें कि आरोप लगाने वाली लड़की ने पाउलोमी नाम की पत्रकार को अपनी आपबीती चैटिंग के जरिए बताए। पाउलोमी ने उस गुमनाम लड़की से किए चैट को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। चैट में उस गुमनाम लड़की ने इस बात का जिक्र किया है कि रोहित उनको किस करने के लिए मजबूर करते थे। आरोप लगाने वाली लड़की ने चैट में ये भी लिखा है कि जब वो सिर्फ 16 साल की थीं तो रोहित उन्हें सांकेतिक संदेश भेजा करते थे।

कई मौके पर रोहित ने किया हैरेस:
रोहित उस गुमनाम लड़की ने कई मौके पर हैरेस करने का आरोप लगाया है। उसने इस बात का भी खुलासा किया कि एक बार तो जब रोहित की पत्नी बगल वाले रूम मे थी तब भी रोहित ने उन्हें हैरेस किया था। गुमनाम लड़की ने अपने वाट्स एप चैट में ये भी लिखा कि जब वो स्कूल में नौकरी पाने की कोशिश कर रही थीं, तब उस वक्त रोहित ने उन्हें अपने दफ्तर बुलाया था। हालांकि आरोप लगाने वाली लड़की खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि वो उनके दफ्तर नहीं गईं। इस मामले पर रोहित ने अपनी बात रखते इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा ऐसा कुछ भी नहीं किया है।

बड़ी खबरें

View All

TV न्यूज

मनोरंजन

ट्रेंडिंग