दरअसल, शहनाज गिल ने रिसेन्टली एक टिकटॉक वीडियो (Shehnaaz Gill Tiktok Video) बनाया है जिसे वूम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज बता रही हैं कि कैसे उनका बड़ा सपना टूट गया है। शहनाज कहती हैं- मैंने सोचा था कि बिग बॉस खत्म होने के बाद मेरे लाखों-करोड़ों फैंस मेरा ऑटोग्राफ लेने के लिए आएंगे और मेरे हाथ दुख जाएंगे लेकिन मुझे क्या पता था कि मेरे बर्तन धो-धोके हाथ दुखेंगे। इसके बाद शहनाज ने कोरोना को बददुआएं भी दीं।
उन्होंने आगे कहा- फिट्टे मुंह तेरे कोरोना, तुझे कीड़े पड़ें, तुझे किसी देश में जगह न मिले, तेरा कुछ ना होए. मर जा यहीं पर, मर जा। शहनाज गिल अपने फैंस को इंटरटेन करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका ये फनी वीडियो देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि शहनाज गिल आजकल अपने परिवार से दूर मुंबई में फंसी हुई हैं। उनकी फैमिली पंजाब में हैं लेकिन लॉकडाउन के चलते वो मुंबई में रह रही हैं। वहीं उनकी दादी की तबीयत खराब चल रही है। शहनाज के पिता ने इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी मां अस्पताल में एडमिट हैं। लिवर की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ वक्त पहले शहनाज गिल के पापा ने बताया था कि वो अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं। बिग बॉस 13 और मुझसे शादी करोगे के चलते वो उनके साथ लंबे समय से वक्त नहीं बिता पाए हैं।