30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल शर्मा से नाराज सुनील ग्रोवर पहुंचे ‘लॉटरी’ के घर, जमकर की मस्ती

कपिल शर्मा की छोटे पर्दे पर वापसी के बाद कई बार ये कहा गया कि जल्द ही सुनील उनके शो में वापसी कर सकते हैं...

2 min read
Google source verification
sunil grover

sunil grover

'The Kapil Sharma Show' के दो महत्वपूर्ण कैरेक्टर लॉटरी (Rochelle Rao) और डॉ.मशहूर गुलाटी (Sunil Grover) एक बार फिर साथ नजर आए। रोशेल और सुनील हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi के जन्मदिन की पार्टी में दिखे। इस पार्टी में रोशेल ने सुनील के साथ फोटो भी खिंचवाई और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फोटो को देखने के बाद यकीनन कपिल और सुनील के फैंस उन पुराने दिनों की यादों में खो गए होंगे।

सुनील के साथ फोटो शेयर करते हुए रोशेल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल नोरा फतेही हम वो सब अद्भुत चीजें देखना चाहते हैं जो आप करने वाली हो। स्वीटी तुम्हे बहुत बहुत शुभकामनाएं।'इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

कपिल शर्मा की छोटे पर्दे पर वापसी के बाद कई बार ये कहा गया कि जल्द ही सुनील उनके शो में वापसी कर सकते हैं। ये बातें तब ज्यादा सुर्खियों में आई जब सुनील ने कपिल शर्मा की मां के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी थी। फैंस कपिल और सुनील की जोड़ी को एक बार फिर से साथ देखने के लिए उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस शो में कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। फैंस भी इस शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। खबरों के अनुसार कपिल के बर्ताव को लेकर सुनील नाराज है।