
Daya Ben
टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो में लंबे समय से दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन शो के मेकर्स दिशा वकानी का अब और इंतजार नहीं करना चाहते हैं। प्रोड्यूसर अमित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर जारी सस्पेंस को अब खत्म कर दिया है। वो अब शो के लिए नई दयाबेन की तलाश में जुड़ गए हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान असित मोदी ने कहा, 'मुझे नई दयाबेन की तलाश शुरू करनी पड़ेगी। कोई भी शो से बड़ा नहीं है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नए चेहरे के साथ आगे बढ़ेगा क्योंकि दयाबेन के बिना शो की फैमिली अधूरी है। हमारी टीम ने दिशा वकानी का शो में वापस लौटने का काफी इंतजार किया है।'
उन्होंने कहा, हमारे देश में बहुत सारी कामकाजी महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं और मैटरनिटी ब्रेक पर जाती हैं बच्चे होते हैं और काम पर वापस आती हैं। आज महिलाएं बच्चा होने के बाद भी काम करती हैं। हमने दिशा को छुट्टियां दीं, लेकिन हम हमेशा के लिए इंतजार नहीं कर सकते।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिशा वकानी को शो वापस लौटने के लिए 30 दिन का समय दिया था। लेकिन दिशा की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसलिए मेकर्स को यह कदम उठाना पड़ा।
Published on:
03 Apr 2019 12:12 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
