1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तारका मेहता का उलटा चश्मा की बबीता जी ने खोला रेस्टोरेंट, अब मुनमुन दत्ता छोड़ देंगी एक्टिंग?

हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, इस पोस्ट में उन्होंने एक रेस्टोरेंट खोलने की बात कही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Feb 2022, 10:55 PM IST

तारका मेहता का उलटा चश्मा की बबीता जी ने खोला रेस्टोरेंट, अब मुनमुन दत्ता छोड़ देंगी एक्टिंग?

तारका मेहता का उलटा चश्मा की बबीता जी ने खोला रेस्टोरेंट, अब मुनमुन दत्ता छोड़ देंगी एक्टिंग?

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। शो में बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में एक रेस्टोरेंट खोलने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान से एक तरफ तो फैंस खुश हैं, लेकिन दूसरी तरफ उनको ये चिंता सता रही है कि कहीं वो इस शो से दूरी ना बना लें।

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने मैनेजर और मुंहबोले भाई क्यूर सेठ के साथ मिलकर एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। दोनों एक दूसरे के साथ पिछले 14 सालों से हैं। रेस्टोरेंट एक ज्वाइंट वेंचर होगा और इसका नाम फेब 87 (Feb 87) रखा गया है।

मुनमुन ने अपने फूड बिजनेस के बारे में बताने के लिए एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि इसमें कई तरह के खाने की चीजे हैं। इसमें गुजराती स्पेशल, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल अलग अलग तरह का खाना मिलेगा। एक्ट्रेस ने मुंबईकर से अपील की है कि उनके खाने को जल्दी से जल्दी ऑर्डर करें।

यह भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की फैमिली के साथ लंच करने उनके घर पहुंचीं सबा आजाद, आखिर क्या है आगे का प्लान?

और आपको बता दें, मुनमुन दत्ता एक्टिंग नहीं छोड़ने जा रही हैं। वो सिर्फ अपने भाई के साथ एक और नया काम शुरू कर रही हैं। उनके फैन्स को ये चिंता होने लगी थी कि कही वो एक्टिंग न छोड़ दे, मगर मुनमुन ने साफ किया कि वो अपनी एक्टिंग भी जारी रखेंगी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के काबुल में जन्मा था ये बॉलीवुड एक्टर, यहूदी कब्रिस्तान में जाकर करता था डायलॉग्स की प्रैक्टिस