1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे पर्दे पर एक बार फिर नजर आईं स्मृति ईरानी, क्या टीवी के लिए वो छोड़ देंगी केंद्रीय मंत्री का पद?

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजनीति में अपना मजबूत कदम जमाया हुआ है। स्मृति ईरानी ने टीवी की दुनिया से शोहरत हासिल की थी। उन्होंने घर-घर में 'तुलसी' नाम से अपनी पहचान बनायी और अब 13 साल बाद फिर से स्मृति छोटे पर्दे पर नजर आने वाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 22 Feb 2022, 8:36 PM IST

छोटे पर्दे पर एक बार फिर नजर आईं स्मृति ईरानी, क्या टीवी के लिए वो छोड़ देंगी केंद्रीय मंत्री का पद?

छोटे पर्दे पर एक बार फिर नजर आईं स्मृति ईरानी, क्या टीवी के लिए वो छोड़ देंगी केंद्रीय मंत्री का पद?

साल 2000 से लेकर 2008 तक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल ने लोगों के दिलों के साथ-साथ टीवी पर भी खूब राज किया और बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े। एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर और लॉन्ग टाइम रनिंग शोज में से एक रहा ये सीरियल लोगों का पसंदीदा शो रहा है। इस शो में तुलसी वीरानी के किरदार से लेकर मिहिर वीरानी जैसे कई यादगार किरदार इस शो ने दिए। इस शो में स्मृति ईरानी ने तुलसी वीरानी का किरदार निभाया था।

असल जिंदगी में लोग स्मृति ईरानी को सीरियल में निभाए गए किरदार 'तुलसी' के नाम से जानने लगे। 13 साल के बाद अब एक बार फिर से तुलसी वीरानी फैंस के दिलों पर राज करने के लिए लौट रही है। दरअसल, एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर किया और इसमें उन्होंने स्मृति ईरानी और रोनित रॉय को टैग भी किया।

एकता ने प्रोमो शेयर करके लिखा- 'इस प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। आज जब मैं पीछे देखती हूं तो हर याद, हर लम्हा जिसने इस शो को इतना प्यारा दिलाया, याद आ जाता है। उसी प्यार के साथ जुड़िए इस सफर से दोबारा। बुधवार से हर रोज शाम 5 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर।'

एकता कपूर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के इस प्रोमो की इस झलक को देखकर शायद आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो गई होंगी। मगर आपको बता दें, ये शो 16 फरवरी से हर शाम 5 बजे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित हो गया है।

यह भी पढ़ें:श्रीदेवी को शूटिंग के दौरान मशहूर विलेन रंजीत ने मारा था हंटर, मगर अचानक खुद ही रोने लगे, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

स्मृति ईरानी लास्ट तक इस शो का हिस्सा बनी रहीं थीं, तो वहीं अमर उपाध्याय के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह रोनित रॉय ने मिहिर वीरानी बनकर एंट्री ली। आपको बता दें, इस शो में स्मृति ईरानी के अलावा हितेन तेजवानी, जाया भट्टाचार्य, मौनी रॉय, मंदिरा बेदी, गौरी प्रधान सहित कई सितारें महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएं।

यह भी पढ़ें:जब बिना वीज़ा के राज कपूर पहुंच गए रूस, फिर वहां की सरकार और लोगों ने उनके साथ जो किया उससे वो हो गए हैरान