3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : उदयपुर में पांच साल में  बढ़े तीन लाख मतदाता, 50 हजार फर्जी नाम उड़ाए, 33 हजार नए नाम जोड़े
Play video

video : उदयपुर में पांच साल में बढ़े तीन लाख मतदाता, 50 हजार फर्जी नाम उड़ाए, 33 हजार नए नाम जोड़े

www.patrika.com/rajasthan-news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 29 Sep 2018, 6:26 PM IST

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से उदयपुर की आठों विधानसभा सीटों के मतदाता सूचियों को अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया गया। इसमें वर्ष 2013 के मुकाबले करीब 3 लाख मतदाता बढ़े हैं। इसके साथ ही सूची से जहां 49521 मतदाताओं के नाम हटाए गए, वहीं 32822 नए नाम जोड़े गए। एडीएम प्रशासन चांदमल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य करीब दो माह पूर्व शुरू हुआ था। इसके बाद प्रति वर्ष की भांति दावे आपत्तियां आदि प्राप्त किए गए और 28 सितंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस सूची में जिले में कुल मतदाताओं 20 लाख 40 हजार 241 के मुकाबले 19 लाख 92 हजार 805 मतदाताओं ने अपना पंजियन करवाया है। 10 लाख 14 हजार 560 पुरुष मतदाता और 19 लाख 82 हजार 245 महिला मतदाता का नाम मतदाता सूची में है। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जहां 49521 मतदाताओं के नाम हटाए गए, वहीं 32822 नए नाम जोड़े गए। इधर वर्ष 2013 में हुए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में कुल 1708565 मतदाता शामिल थे। इनमें 478207 पुरुष और 830358 महिला मतदाता थे। वहीं वर्ष 2018 के पुनरीक्षण में कुल 1912805 मतदाता शामिल है। इनमें से 1014560 पुरुष मतदाता और 978245 महिला मतदाता शामिल है। इस प्रकार वर्ष 2013 के मुकाबले इस बार 284240 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।