28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 कोरोना वॉरियर्स सहित 47 नए पॉजिटिव मिले

संक्रमितों की संख्या हुई 4973
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

bhuvanesh pandya

•

Updated: 6 Oct 2020, 8:11 AM IST

Corona killed three in bhilwara

Corona killed three in bhilwara

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. उदयपुर में सोमवार को सात कोरोना वॉरियर्स सहित 47 नए पॉजिटिव मिलेञ जिले में कोविड जांच के लिए 517 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान 470 नेगेटिव तथा 47 पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 4973 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 47 पॉजिटिव में से 29 मरीज शहरी क्षेत्र से हैं, इनमें 7 कोरोना वॉरियर्स, 9 क्लोज कांटेक्ट, 13 नए केस है। ग्रामीण क्षेत्र से 18 पॉजिटिव में से 2 कोरोना वॉरियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट और 8 नए संक्रमित मिले हैं। कोविड.19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि 9 कोरोना वॉरियर्स भी संक्रमित पाए गए, इनमें 38 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, सहायक प्रोफेसर, जिनकी ईएसआई हॉस्पिटल में ड्यूटी है एवं एक इंटर्न चिकित्सक 24 वर्षीय पुरुष तथा 4 एमबीबीएस छात्र 24 वर्षीय, 22 वर्षीय 23 वर्षीय और 21 वर्षीय युवा सभी सीनियर बॉयज हॉस्टल एमबी चिकित्सालय आरएनटी मेडिकल कॉलेज निवासरत और 25 वर्षीय पुरुष नर्सिंग स्टाफ निवासी जगदीश चौक, चांदपोल, सेटेलाइट हॉस्पिटल में कार्यरत हैं।

यहां भी मिले संक्रमित
अन्य कोरोना वॉरियर्स में दो अध्यापक 58 वर्षीय पुरुष शिक्षक निवासी महावीर नगर बलुआ रोड घाटी के नीचे ऋ षभदेव, 44 वर्षीय शिक्षिका निवासी पगलिया जी रोड ऋ षभदेव संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा चित्रकूट नगर भुवाणा, महावीर नगर ऋ षभदेव, शाह भवन ऋ षभदेव, लियो का गुड़ा बडग़ांव, तिलका बेकरिया, कुम्हारवाड़ा ऋ षभदेव, पगलिया जी रोड

ऋषभदेव, नयागांव खेरवाड़ा, विवेकानंद चौराहा खेरवाड़ा, बडला हाइवे खेरवाड़ा, धन श्री वाटिका भुवाणा, दुर्गा कॉलोनी देवाली, कृपा कॉलोनी गायरियावास, भूपालपुरा, पिपली चौक रामपुरा चौराहा, रेलवे ट्रेनिंग सेंटर सुखाडिय़ा सर्कल, शिव नगर सेक्टर 11 हिरण मगरी, रघुनाथपुरा प्रताप नगर, ब्लॉक सेक्टर 14, कार्तिकेय सोसायटी पानेरियों की मादड़ी, बी ब्लॉक हिरण मगरी सेक्टर 14, लक्ष्मण वाटिका न्यू भूपालपुरा, धाऊ जी की बावड़ी प्रताप नगर, सूर्या नगर सर्व ऋ तु, गुलाब बाग, सुथारवाड़ा, अश्विनी बाजार, लक्ष्मी मार्ग, अमल का कांटा से संक्रमित मिले हैं।