4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मृत मवेशियों के लिए ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

animal death स्वच्छता को लेकर ग्राम पंचायत के प्रयास
less than 1 minute read
Google source verification
मृत मवेशियों के लिए ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

मृत मवेशियों के लिए ग्राम पंचायत की अनूठी पहल

उदयपुर/ खरसाण.animal death मृत मवेशियों को अंतिम डगर तक पहुंचाने, सड़क किनारे उठने वाली दुर्गंध से परेशान राहगीर, स्कूली विद्यार्थी और वाहन सवारों की समस्या का स्थायी हल तलाशते हुए खरसाण ग्राम पंचायत ने अनूठी पहल की है। मरे हुए मवेशी को दूर तक घसीटना की समस्या से राहत पहुंचाते हुए ग्राम पंचायत ने स्थानीय पहल पर एक विशेष तरह की ट्रोली बनाई है। इसका उपयोग मृत मवेशी को गंतव्य तक पहुंचाने, रोगी मवेशी को चिकित्सालय पहुंचाने के लिए नि:शुल्क हो सकेगा। विशेषता यह है कि इसका संचालन एक व्यक्ति एक मवेशी के लिए कर सकेगा। गांव के हीरालाल झालावत, अंबालल देवीदासोत, देवीलाल ककावत ने मिलकर इस समस्या का समाधान तलाशा। ट्रोली को जीप व ट्रेक्टर के अलावा अन्य किसी माध्यम से खींचा जा सकता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर मवेशियों के अंतिम स्थान को चुनने और वहां तक रास्ता बनाने में सहयोग रहा। स्थानीय सरपंच भगवतीलाल मेनारिया ने बताया कि अब से पहले तक ग्राम पंचायत के बाहर सड़क किनारे पड़े रहने वाले मवेशियों की दुर्गंध से आम लोग परेशान हो रहे थे। इस समस्या का समाधान तलाशना अनिवार्य था। गौरतलब है कि अबसे पहले तक ग्राम पंचायत क्षेत्र में मरे हुए मवेशियों को मनमानी जगह पर डाल दिया जाता है। विशेष तौर पर सड़क के किनारे पड़े हुए मवेशी दुर्गंध का पर्याय बनते थे। मार्ग से गुजरने वाले लोग इस समस्या को लेकर परेशान हुआ करते थे। animal death ग्राम पंचायत की पहल का लोगों ने स्वागत किया।