5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारी को हवा भी नहीं लगी और झोंके की तरह आया उचक्का ले उड़ा तीन लाख रुपयों से भरा बैग

admash chor जयसमंद में एक दुकान के बाहर की घटना
2 min read
Google source verification
व्यापारी को हवा भी नहीं लगी और झोंके की तरह आया उचक्का ले उड़ा तीन लाख रुपयों से भरा बैग

व्यापारी को हवा भी नहीं लगी और झोंके की तरह आया उचक्का ले उड़ा तीन लाख रुपयों से भरा बैग

उदयपुर/ जयसमंद. badmash chor पर्यटल स्थल जयसमंद झील के नीचे स्थित बाजार में गुरुवार रात एक उचक्का दुकान के बाहर से व्यापारी के तीन लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने में सफल हुआ। पलक झपकते हुई वारदात ने सबको चौका दिया। बाद में पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हुआ यूं कि क्षेत्र के व्यापारी बसंतीलाल जैन रात करीब 8 बजे रुपए से भरा बैग नीचे रखकर हैंडल की मदद से दुकान का शटर गिरा रहे थे। तभी अज्ञात उचक्का व्यापारी की कार्य व्यस्तता का फायदा उठाते हुए बैग लेकर भाग निकला। शटर गिराने के बाद व्यापारी को घटना की जानकारी मिली। तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर जयसमंद चौकी से कांस्टेबल शोभाराम तथा सराड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। समीपवर्ती इलाकों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला।

तंबाकू खरीदार पर संदेह
इधर, व्यापारी के यहां काम करने वाले मजदूर ने पुलिस से बातचीत में आशंका जताई कि वारदात से कुछ समय पहले एक व्यक्ति दुकान पर तंबाकू खरीदी के लिए आया था। पुलिस पड़ताल में सामने आई बात को लेकर भी छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि झील जाने वाला मार्ग शाम ढलने के बाद सूनसान हो जाता है। बदमाश ने इसी का फायदा उठाया है।

मावली जंक्शन पर मॉक ड्रिल कर जांची मुस्तैदी
मावली(निप्र). रेलवे के मावली जंक्शन में गुरुवार दोपहर बाद मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं की मुस्तैदी जांचने का एक प्रयास हुआ। इससे पहले दोपहर करीब 3.30 बजे रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन हुटर बजा। इस पर सभी रेलवे कार्मिक दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। यहां कार्मिकों को मावली-मारवाड़ ट्रेक के एलसी 9 पर हादसे की सूचना मिली। तभी बिना देर लाए कर्मचारी मावली जंक्शन से दुर्घटना राहत यान की मदद लेकर बताए गए मौका स्थल पर पहुंचे। तभी कार्मिकों को मॉक ड्रिल की सूचना मिली। badmash chor तब जाकर कार्मिकों ने राहत भरी सांस ली।