17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतहनगर में भाजपा की फतह, मंजू को कमान

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
Google source verification
फतहनगर में भाजपा की फतह, मंजू को कमान

फतहनगर में भाजपा की फतह, मंजू को कमान


फतहनगर. फतहनगर. नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मंजू को १४ मत एवं कांग्रेस की नंदिनी मीणा को ११ मत मिले। तीन मतों से मंजू विजयी घोषित हुई। सोमवार को पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ ही तस्वीर साफ हो गई।रविवार को सुबह १० बजे से ही भाजपा सर्मथक अपने पार्षदों की झलक देखने के लिए पालिका कार्यालय के बाहर इन्तजार में खड़े थे। करीबन साढ़े दस बजे भाजपा के सभी पार्षद एक साथ बस में सवार होकर आए। मतदान के तुरन्त बाद वापस बस से बाड़ेबंदी में चले गए। कांग्रेस के ११ पार्षद दो बार में आए तथा मतदान किया। करीबन सवा १२ बजे तक सभी २५ पार्षदों ने मतदान कर लिया था तथा मतदान के तुरन्त बाद मतगणना हुई जिसमें भाजपा की मंजू विजयी घोषित हुई। दोनों राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को अपने अपने दलो के पार्षदो की संख्या के अनुसार ही मत मिले। किसी भी प्रकार की जोड़ तोड़ नहीं हुई। भाजपा की मंजू के पालिकाध्यक्ष बनने की घोषणा होते हुए भाजपा सर्मथकों ने पालिका कार्यालय के बाहर आतिशबाजी व नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। सोमवार को पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। भाजपा व कांग्रेस की और से किसे उम्मीदवार बनाया जाएगा। यह अभी तय नही है। दोनों और से अभी सिर्फ कयास ही लगाये जा रहे है।दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से फतहनगर, मावली थाने के स्टाफ के साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात था।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग