
उसने तो भगवान से मांगी मौत, फंदे पर लटका तो टूटी रस्सी और फिर हुआ ऐसा जिसपर किसी को नहीं हो रहा यकीन
झाड़ोल. क्षेत्र के रिछावर गांव मे बुधवार शाम युवक मकान के पीछे जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर लटक गया परन्तु रस्सी पुरानी होने से टूट गई। पत्थर पर गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रिछावार निवासी रंगलाल (38) पुत्र मावा कटारा के घर का बुधवार शाम को काम चल रहा था। भाई की पत्नी पीहर गई थी। रंगलाल से कहकर गई थी कि मकान पर गाय, बकरी का ध्यान रखना।
रंगलाल बड़े भाई के मकान पर गया। वहां देर रात शराब पीकर घर में आग लगा दी। जिससे 2 बकरी एवं घास जलकर नष्ट हो गई। रंगलाल बाद में आग बुझाकर अपने आ गया एवं अपने ही घर के पीछे जाकर बबूल के पेड़ पर रस्सी बांधकर लटक गया लेकिन रस्सी पुरानी होने से पेड़ से टूटने से नीचे आ गिरा।
पत्थर सिर में दाईं ओर लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर गुरुवार को झाड़ोल पुलिस उप अधीक्षक निरंजन चारण, सीआई गोपीचन्द मीणा घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जानकारी लेते हुए शव को झाड़ोल सीएचसी लाए, जहां पोस्टमार्टम कर परिजनों को सांैपा।
पुलिस शव को लेकर आदर्श मादड़ी पीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर नहीं होने से शव 30 किलोमीटर दूरी से झाड़ोल सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां पर भी डॉक्टर नही मिले । पुलिस विभाग की ओर से उच्च अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी गई लेकिन उपस्थित डॉक्टर श्रवण कुमार एवं वरदीचन्द्र पीएम के लिए आनाकानी करने लगे। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक निरंजन चारण व सीआई गोपीचन्द मीणा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे व चिकित्सकों से बातचीत की।
शव झाड़ोल मुर्दाघर लाया गया। पोस्टमार्टम के लिए उपस्थित डॉक्टरों से कहा है। मादड़ी में डॉक्टर है लेकिन छुट्टी पर होने से इसकी मुझे जानकारी नहीं दी। मामले में कार्रवाई करेंगे।
धर्मेन्द्र गरासिया, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झाड़ोल
READ MORE: युवती ने फांसी लगाई
जगत. कुराबड़ थाना क्षेत्र युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती शादी डेढ़ वर्ष पूर्व सेमलिया (सलूम्बर) में हुई थी। पुलिस ने बताया कि युवती बीते शनिवार को वह पीहर गमाना सागर आई थी। पति पैसे भी देने लगा तो मना कर दिया। इसके बाद मोबाइल पर दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। गांव में ही एक वृद्धा की मौत हो गई थी। परिजन उसके दाह संस्कार में चले गए। पीछे से विवाहिता ने मौका देखकर समीप ही इमली के पेड़ से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष को सूचना दी लेकिन देर रात तक कोई नहीं पहुंचा। इस पर पीहर पक्ष नाराज हो गया और सुबह जब ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे तो कहासुनी और नोकझोंक हो गई। शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया। बाद में पीहर पक्ष ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। बीस वर्षीय सविता पत्नी हीरालाल मीणा निवासी सेमलिया की थी। उसका उसका पीहर जगत में है। वह बीए में अध्ययनरत थी।
Published on:
22 Jun 2018 12:33 pm
