28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैंसर सर्वाइवर्स ने सुनाई अपनी दास्तान

'कैंसर मुक्त समाज' की मुहिम में दिखा कैंसर सर्वाइवर्स का जोश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 4 Feb 2020, 1:45 AM IST

कैंसर सर्वाइवर्स ने सुनाई अपनी दास्तान

कैंसर सर्वाइवर्स ने सुनाई अपनी दास्तान

उदयपुर . जीएमसीएच, गीतांजली कैंसर सेंटर की ओर से पूर्व कैंसरग्रस्त रोगियों के लिए 'कैंसर अवेरयरनेस प्रोग्राम एवं सर्वाइवर मीट 2020' का आयोजन हुआ। आयोजन का उद्देश्य 'कैंसर मुक्त समाज' का निर्माण करना है। आयोजन कैंसर से लडऩे और ठीक होने वाले रोगियों का था। मुख्य अतिथि जीएमसीएच के सीईओ प्रतीम तम्बोली थे।

रेडियोलॉजी ऑंकोलॉजिस्ट डॉ. रमेश पुरोहित ने कैंसर जागरुकता संवाद प्रस्तुत किया। ब्लड कैंसर से लडऩे वाले 15 वर्षीय प्रेम कुमार मीणा ने 'ये मत कहो खुदा कि मुश्किलें बड़ी हैÓ कविता पेश की।
कैंसर सर्वाइवर 40 वर्षीय लोकेश पालीवाल, हेमन्त शर्मा, 15 वर्षीय महजबी खान ने विचार व्यक्त किए। ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर्स का पैनल डिस्कशन हुआ, जिनमें डॉ. एआर गुप्ता, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. आशीष जखेटीया, डॉ. अरुण पाण्डेय, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. किरण चिगुरुपल्ली, डॉ. मेनाल भण्डारी, डॉ. अनिल भीमल ने चर्चा की। रोटरी क्लब पन्ना ने कैंसर पेशेंट्स के लिए हेयर डोनेशन पोस्टर का विमोचन किया।

रोटरी क्लब वसुंधरा, रोटरी क्लब मीरा, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, गोवर्धन मेडिकल हेल्थ केयर, राजस्थान पेंशनर समाज, सीनियर सिटीजन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट, इंसानियत हेल्थकेयर सोसाइटी, मेवाड़ इनोवेशन्स सर्विसेज, मेत्रिमंथान, सूर्यांश संस्थान, परमार्थ मेमोरियल ट्रस्ट, केजी गट्टानी फाउंडेशन मुस्कान क्लब, मुशीन उदयपुर आदि संस्थाओं को फैसिलिटेशन अवॉड्र्स से नवाजा। डॉ. आशीष जखेटीया ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन का महत्व समझाया।