26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UdaipurWeatherAlert: नौ तपा, नहीं तपा : बादल गरजे, बूंदाबांदी, हवाओं का जोर

  UdaipurWeatherAlert - अधिकतम तापमान 4 तो न्यूनतम 1 डिग्री गिरा, पश्चिमी विक्षोभ का असर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

pankaj vaishnav

•

Updated: 29 May 2023, 9:20 AM IST

UdaipurWeatherAlert: नौ तपा, नहीं तपा : बादल गरजे, बूंदाबांदी, हवाओं का जोर

UdaipurWeatherAlert: नौ तपा, नहीं तपा : बादल गरजे, बूंदाबांदी, हवाओं का जोर

नौ तपा में तेज गर्मी की उम्मीद के बीच बदले मौसम का असर देखा जा रहा है। ऐसे में नौ तपा तपता नहीं दिख रहा। प्रदेश में फिर सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ से रविवार को उदयपुर का मौसम पूरी तरह से बदला नजर आया। सुबह से शाम तक धूप-छांव की लुकाछिपी चली। ऐसे में जहां उदयपुर में बादलों से अटे आसमान से बूंदाबांदी हुई, वहीं जिले में कुछ जगहों पर बरसात हुई है। बदले मौसम का तापमान पर काफी असर दिखा।

दिन की शुरुआत से ही आसमान बादलों से अटा रहा। दोपहर तक उमस का जोर रहा, लेकिन दोपहर बाद छिटपुट जगह बूंदाबांदी होने से वातावरण में ठंडक बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। लिहाजा दिन के पारे में करीब 4 डिग्री की गिरावट आई, वहीं रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई। इसी क्रम में रविवार रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने के आसार हैं।

तीन दिन से असर, तीन दिन और रहेगा

पश्चिमी विक्षोभ के असर से उदयपुर में तीन दिन से हवाओं का जोर बना हुआ था। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा गया। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अभी दो-तीन दिन और मौसमी बदलाव का असर देखने को मिलेगा।

पर्यटन स्थल रहे आबाद

आम दिनों की तुलना में रविवार को तापमान में कमी के चलते शहरवासियों ने पर्यटक स्थलों पर समय बिताया। ऐसे में फतहसागर, पिछोला झील किनारों के साथ ही शहर के आसपास प्राकृतिक स्थलों पर लोगों की मौजूदगी देखी गई।

तापमान में ऐसे उतार-चढ़ाव

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम

28 मई - 33.9 - 28.6

27 मई - 37.8 - 27.6

26 मई - 36.1 - 20.4

25 मई - 37.2 - 23.5

24 मई - 38.8 - 26.4

23 मई - 39.5 - 24.0

22 मई - 39.8 - 25.4

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र और नया पश्चिमी विक्षोभ रविवार को सक्रिय हुआ है। फिर एक और नया विक्षोभ 30 मई को सक्रिय होने के आसार हैं। मौसमी तंत्रों के इस प्रभाव से प्रदेश में असर देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के अधिकांश भागों में तेज अंधड़, 50-70 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं, तेज बारिश, मेघ गर्जन की संभावना है।