
भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . इस वर्ष उदयपुर के भारतीय प्रबन्धन संस्थान सहित देश के 11 आईआईएम अमृतसर, बोधगया, जम्मू, काशीपुर, रायपुर , रांची, रोहतक , संबलपुर, सिरमौर, त्रिची कैप (कॉमन एडमिशन प्रोसेस) के माध्यम से प्रवेश लेना तय किया है। इसमें एक आईएएम रोहतक वैट (रिटन एलिजिलिटी टेस्ट) एंड पीआई ( व्यक्तिगत साक्षात्कार) का स्कोर भी देखेगा। वर्तमान में आईआईएम उदयपुर में पीजीपी बैच यानी आठवें बैच में 260 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उदयपुर में प्रवेश के लिए कैट परीक्षा के बाद परिणाम के आधार पर चयनित विद्यार्थी को व्यक्तिगत साक्षात्कार और लिखित परीक्षा देनी होगी। तीन खंड़ों में यह पूरी प्रक्रिया होगी। सभी वर्गों के लिए कैट का प्रतिशत इस आधार पर रहेगा।
इस आधार पर तैयार होगी योग्यता सूची
स्कोर- 53 प्रतिशत
व्यक्तिगत साक्षात्कार (वैट एण्ड पीआई) - 21 प्रतिशत
प्रोफाइल: 26 प्रतिशत
व्यक्तिगत साक्षात्कार में ये रहेगा
- लिखित योग्यता परीक्षण (वेट) 6 प्रतिशत
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) 15प्रतिशत
वे विद्यार्थी जो वेट एंड पीआई में न्यूनतम स्कोर प्राप्त नहीं करते हैं उन्हें योग्यता सूची के लिए नहीं माना जाएगा। आईआईएम उदयपुर द्वारा अपने विवेकाधिकार से न्यूनतम स्कोर का निर्णय लिया जाएगा।
प्रोफाइल: 26 प्रतिशत
अकादमिक प्रोफाइल 10 प्रतिशत
कार्य अनुभव 6 प्रतिशत
विविधता 10 प्रतिशत
शैक्षणिक प्रोफाइल के लिए
10 वीं- 2 प्रतिशत
12 वीं- 2 प्रतिशत
स्नातक- 4 प्रतिशत
स्नातकोत्तर में 55 प्रतिशत व अधिक या सीए, सीएस, आईसीडब्ल्यूए: 2 प्रतिशत
प्रवेश समिति करेगी तय
आईआईएम उदयपुर की प्रवेश समिति विद्यार्थियों की संख्या तय करेगी। प्रत्येक श्रेणी के मापदण्ड के आधार पर विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यदि चयनित विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या वैट एंड पीआई श्रेणी-वार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की अपेक्षित संख्या के मुकाबले कम या अधिक पाई गई तो स्कोर में भी उसके अनुरूप बदलाव होगा।
वर्ग मात्रात्मक योग्यता प्रतिशत डाटा इन्टरप्रिटेशन एण्ड लॉजिकल रिजनिंग पढऩे-समझने का प्रतिशत कुल
ठ्ठ सामान्य 80 80 80 90
ठ्ठ एनसी-ओबीसी 60 60 60 78
ठ्ठ एससी 50 50 50 60
ठ्ठ एसटी 30 30 30 40
ठ्ठ डेप 30 30 30 40
Published on:
19 Apr 2018 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
