3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: दिल्ली बैठे सीपी जोशी के चहेतों की उदयपुर में झाला-रघु के घर में दखल

- कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 7 May 2018, 1:35 PM IST

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . कांग्रेस ने आखिर ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा कर ही दी, अब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर तेजी से काम करने के लिए जिम्मेदारियां दी जाएगी। उदयपुर जिले में देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला और पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा से ज्यादा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी की ज्यादा चली। जिले में सीपी के नजदीकी ब्लॉक में ज्यादा हो गए है तथा जहां झाला व रघु का गढ़ है वहां भी सीपी का दबदबा ब्लॉक में हुआ है।

जारी सूची में उदयपुर शहर के ए-ब्लॉक अध्यक्ष पद पर फतहसिंह राठौड़ का नाम आया जबकि वहां पूर्व केन्द्रिय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास व शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा की ओर से अपने वरिष्ठ कार्यकर्ता के नाम पर जोर लगाया गया था, बी-ब्लॉक अध्यक्ष पर कांग्रेस नेता सीपी जोशी के चहेते पूरण मेनारिया को फिर से मौका दिया गया है।

उदयपुर ग्रामीण विधानसभा में सज्जन कटारा के हिरणमगरी ब्लॉक में रघुवीर मीणा के नजदीकी लक्ष्मीनारायण मेघवाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है, गिर्वा ब्लॉक में सज्जन कटारा के ही ओनार सिंह को जिम्मेदारी दी।

देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला के गढ़ माने जाने वाले गोगुंदा ए में उनके गुट से तो गोगुंदा बी में सीपी के नजदीकी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रघुवीर सिंह मीणा के गढ़ सलूंबर में सराड़ा में सीपी की पसंद चली तो सलूंबर में रघु की।

-- एक भी महिला नहीं ब्लॉक की सूची में जिले में एक भी महिला को ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बनाया गया, कांग्रेस में महिला कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने के बाद भी उनको ब्लॉक में अध्यक्ष बनाने का मौका नहीं दिया गया है।

-- उदयपुर तब में ये नाम चले थे अगस्त 2017 में हुए ब्लॉक के चुनाव को लेकर ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी (बी.आर.ओ) ने जब कार्यकताओं के बीच मन जाना तो कई नाम अध्यक्ष के लिए सामने आए थे। ए-ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मुजीब सिद्दीकी के अलावा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, कांग्रेस नेता विनोद साहू, शराफत खान, रिजवान खान, मोहसिन खान, अरुण टांक व दिलीप सिंह चौहान के नाम सामने आए थे। इसी प्रकार बी ब्लॉक के लिए वर्तमान अध्यक्ष पूरण मेनारिया, भूषण श्रीमाली ने दावेदारी जताई थी।

-- इनको बनाया ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक नव निर्वाचित अध्यक्ष शहर ए फतहसिंह राठौड़ शहर बी पूरण मेनारिया गोगुंदा ए नारायण पालीवाल गोगुंदा बी बाबूलाल श्रीमाली झाड़ोल नारायण जन्नावत कोटड़ा कमलाशंकर खेरवाड़ा दिलीप खराड़ी ऋषभदेव राजेश पंचोली गिर्वा औनारसिंह हिरणमगरी लक्ष्मीनारायण मेघवाल खेमली मांगीलाल मेघवाल मावली अशोक वैष्णव वल्लभनगर सुनील कुमार कुकड़ा भींडर सूरजमल मेनारिया सराड़ा कचरूलाल चौधरी सलूंबर लक्ष्मण सिंह लसाडिय़ा महेन्द्र सिंह चौहान