
congress meeting
मुकेश हिंंग़ड़़ उदयपुर . कांग्रेस की ओर से 26 अप्रेल को होने वालेे संभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में सूरजपोल स्थित आरसीए कॉलेज ग्राउण्ड पर होने वाले संभाग स्तरीय सम्मेलन को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां पदाधिकारियों को देने पर चर्चा की गई। मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत होने वाले सम्मेलन को लेकर पंचवटी स्थित कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
प्रवक्ता फिरोज अहमद शैख ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों को बूथ एवं वार्ड लेवल के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी सौंपी। शर्मा ने शहर के चौराहों व मुख्य मार्गो को कांग्रेस के झण्डो एवं फ्लैक्स से सजाने की भी जिम्मेदारी सौंपी। बैठक मे प्रचार-प्रसार कमेटी का गठन किया गया जिसमें पीसीसी सदस्य सुरेश श्रीमाली, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पुरण मेनारिया, मुजीब सिद्दीकी, महासचिव राजीव सुहालका, अरुण टांक, खूूबीलाल मेनारिया को शामिल किया गया।
बैठक मेंं चंंद्र सिंह कोठारी, शिवराज सिंह धाबाई, रियाज हुसैन, अजस सिंह, सोमेश्वर मीणा, चन्दा सुहालका, बतुल हबीब, उषा गुप्ता, गोपाल नागर, सुर्यप्रकाश पालीवाल, गौरीशंकर पटेल, शंकर चंदेल, तीरथ सिंह खैरालिया, गुलशन छाबड़ा, मनीष शर्मा, प्रेम गांवरी, बाबुलाल गांवरी, राधेश्याम मेहरा, सुभाष नागला, सत्यनारायण राव, मनीष श्रीमाली, राजेश चुग, विवेक नागदा, महेश श्रीमाली सहित कई पदाधिकारी माैैैजूद थे। सम्मेलन उदयपुर शहर/देहात जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा एवं लाल सिंह झाला के सयुंक्त नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। जिसमें चितौड़-राजसमंद-डूूंगरपुर-बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के कांग्रेेेसजन भाग लेंगे।
उदयपुर. देहात जिला कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के ब्लाक अध्यक्ष और देहात जिले की कार्यकारिणी की मीटिंग देहात जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई जिसमें मुख्य अतिथि देहात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष लाल सिंह जी झाला औरअध्यक्षता देहात ओबीसी अध्यक्ष हरीश धायभाई ने की। पूर्व जिला उप प्रमुख श्याम लाल चाैैधरी ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश कलाल ओम् प्रकाश डांगी भेरूलाल सुथार, पुष्कर लाल पटेल, ईश्वर दास सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिले के सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी, गीता सुहालका, पूूरण सेन प्रकाश ओबरावल, खेमराज सुथार, माँगीलाल गायरी, पुष्कर वैैैष्एाव, मोतीलाल रेबारी, गणेश जाट सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।
Published on:
23 Apr 2018, 10:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.