17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बार अध्यक्ष की बेटी के अपहरण के प्रयास का मामला…महिला अधिवक्ता व सहयोगी रिमांड पर

-बार अध्यक्ष की बेटी के अपहरण के प्रयास में गिरफ्तार महिला अधिवक्ता व सहयोगी को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया।
2 min read
Google source verification
crime,bar association,crime in udaipur,udaipur hindi latest news,udaipur latest hindi news,

उदयपुर . बार अध्यक्ष की बेटी के अपहरण के प्रयास में गिरफ्तार महिला अधिवक्ता व सहयोगी को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया।

READ MORE : सावधान उदयपुर!! हरियाणा व बिहार के हैकर्स कर रहे हैं साइबर लूट, साइबर एक्सपर्ट के पास पहुंचे कई मामले, होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को बनाया निशाना


सीआई चांदमल सिंगारिया ने बताया कि महिला अधिवक्ता संगीता अरोड़ा व रतनचंद जैन की पुरानी दोस्ती है। जैन ठेेकेदारी का काम करता है और संगीता को किसी कंपनी में विधि सलाहकार बनाने के लिए पिछले कुछ दिनों से उसके सम्पर्क में था। घटना के समय वह सुखाडिय़ा सर्कल पर ही था। संगीता के फोन पर वह कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचा, अपहरण के प्रयास के दौरान ही अधिवक्ताओं ने उसे पकडक़र धुनाई कर दी थी।

READ MORE : VIDEO: उदयपुर में सांतवा अंचल स्तरीय जनजाति प्रतिभा सम्मान और सर्व समाज शिक्षक गौरव समारोह, सम्मानित हुई प्रतिभाएं

पुलिस ने बताया कि आरोपित जैन के खिलाफ सुखेर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। जोधपुर में भी उसके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इधर, पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड लिया। इस अवधि में आरोपित से बार अध्यक्ष रामकृपा शर्मा की पुत्री की छीनी गई चेन बरामदगी के साथ ही घटनास्थल की तस्दीक व पूछताछ करनी है।

यह था मामला
बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पद नहीं मिलने से खफा महिला अधिवक्ता संगीता अरोड़ा ने सहयोगी रतनचंद जैन के मार्फत बार अध्यक्ष की पुत्री के अपहरण का प्रयास किया। साथी अधिवक्ताओं की नजर पड़ते ही उन्होंने पुत्री को मुक्त करवाया। घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने अपहर्ताओं के साथ मारपीट कर उनकी कार के शीशे फोड़ दिए। भूपालपुरा थाना पुलिस ने बाद में बार अध्यक्ष हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-१४ निवासी रामकृपा शर्मा की रिपोर्ट पर संगीत व रतनचंद जैन के विरुद्ध अपहरण व लूट का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग