
राष्ट्रीय एडवेंचर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन राजसमंद. स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए के छात्र दीपेश पालीवाल ने सिक्किम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के स्काउट एवं गाइड एडवेंचर कैंप को सफलतापूर्वक पूरा कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से छात्र दीपेश ने पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम की दुर्गम पहाड़ियों, प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आयोजित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैंप के दौरान उन्होंने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग एवं आपदा प्रबंधन अभ्यासों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर से लौटने पर प्राचार्य महोदया एवं संकाय सदस्यों ने दीपेश का स्वागत कर उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Updated on:
02 Sept 2026 04:24 pm
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
