18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात के 11 बैंकों में करोड़़ाेें की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित उदयपुर के होटल में छुपा था, एटीएस व सीबीआई ने पकड़ा

डीपीआईएल प्रमोटर व दो निदेशक पुत्र गिरफ्तार, 11 बैंकों को 2654 करोड़ रुपए की लगाई चपत
2 min read
Google source verification
anil bhatnagar

उदयपुर . गुजरात के 11 बैंकों में करीब 2654 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपित शहर में पारस तिराहे स्थित एक होटल में छिपे हुए थे। मंगलवार रात गुजरात की एटीएस व सीबीआई की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर उन्हें धरदबोचा। टीम ने कार्रवाई की स्थानीय पुलिस व किसी अन्य एजेन्सी को सूचना नहीं दी। एटीएस व सीबीआई के अधिकारियों की टीम देर रात यहां पहुंची और होटल में घेराबंदी कर वडोदरा कीकेबल निर्माता कंपनी डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्टर लिमिटेड (डीपीआईएल) के प्रमोटर सुरेश भटनागर व दो निदेशक पुत्र अमित भटनागर व सुमित भटनागर को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व सीबीआई ने सुबह ही इन तीनों आरोपियों को अदालत से फरार घोषित करने की गुहार लगाई थी। अदालत पूर्व में ही इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट व अग्रिम जमानत खारिज
कर चुका है। इन आरोपियों पर 11 बैंकों के साथ 2654 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

सीबीआई ने गत महीने कंपनी के संस्थापक, प्रबंध निदेशक, संयुक्त निदेशक व बैंकों के कथित अधिकारी, कर्मचारियों के विरुद्ध धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज किया था। इसके बाद सीबीआई ने डीपीआईएल संचालकों के कार्यालय, आवास, फैक्ट्री सहित चार स्थलों पर दबिश भी दी थी। आरोप है कि कंपनी के संस्थापक, एमडी व संयुक्त निदेशक ने फर्जी दस्तावेज, कागजात और एकाउंट की जानकारी तैयार कर उसके जरिए 11 बैंकों के कंसोर्टियम से वर्ष 2008 में ऋण लिया। जून 2016 के तहत यह ऋण 2654.40 करोड़ रुपए का बताया गया।

READ MORE : बाल विवाह कराने वाले माता-पिता सहित अन्य भागीदार हैं समान रूप से दोषी, कराया बाल व‍िवाह तो मिलेगी ये कड़ी सजा

बाइक की चपेट में आई बालिका की मौत
धरियावद. धरियावद थानान्र्तगत दांतलिया पंचायत के राती काकर में सोमवार रात घर के बाहर खेलते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल 7 वर्षीय बालिका हुड़ी मीणा ने मंगलवार तडक़े दम तोड़ दिया। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। हैड कांस्टेबल यशवंतसिंह ने बताया कि बालिका के पिता कसना मीणा ने रिपोर्ट दी की सोमवार रात हुड़ी घर के बाहर खेल रही थी। तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी। बालिका को उपचार के लिए धरियावद सामुदायिक केन्द्र लेकर गए। जहां स्थिति नाजुक होने से चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रैफर किया। उदयपुर पहुंचने से पूर्व ही बालिका ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से समझाइश कर धरियावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।